*जनपद में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*

*जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ध्वजारोहण*

*जनपद एवं प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा व ईमानदारी से करें*

*जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना एवं बधाई दी*
*जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी जनपदवासियों से की सहयोग की अपील*

*हरिद्वार ।जनपद में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय परिसर एवं कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे सशक्त, सबसे बड़ा, दृढ़ व लचीला संविधान है जोकि समयानुकूल विभिन्न आवश्यकताओं को समाहित करता है। समाज में फैली कुरीतियों व अस्पृश्यता का अन्त करने में संविधान महत्वपूर्ण है जिसमें सभी के हितों की रक्षा के लिए सम्मान अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद एवं प्रदेश की उन्नति के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करें, जिससे कि जनपद एवं प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सकें।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी और तेजी लाते जिससे कि जनपद साफ स्वच्छ जनपद बनाया जा सके। उन्होंने जनपद वासियों से भी चलाए जा रहे सफाई अभियान में सभी से सहयोग की अपील की गई है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि राज्य एवं जनपद को खुशहाल बनाने के लिए सभी को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए जिससे कि जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो सकें।
इस अवसर पर आनन्दमयी सेवा सदन के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ध्वजारोहण किया।

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *