election commission uttarakhand अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में 07 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2024 घोषित की गई है। election commission uttarakhand

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।

election commission uttarakhand अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते संपूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है जो कि 25 नवंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी। election commission uttarakhand

election commission uttarakhand अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं जिसमें 7 पोलिंग बूथों पर मतदान तिथि से 2 दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा जबकि 166 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को मतदान से एक दिन पहले रवाना किया जाएगा। election commission uttarakhand

election commission uttarakhand

election commission uttarakhand अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र को 02 जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम 3 शिफ्ट में निगरानी रखेंगी । इसके साथ ही सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए 8 फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की गई है जबकि दो वीडियो टीम निरंतर क्षेत्र में मॉनिटरिंग करेंगी। उपचुनाव के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर एवं तीन सहायक रिटर्निग ऑफिसर की तैनाती भी की जा चुकी है। election commission uttarakhand

election commission uttarakhand अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 90540 मतदाता है जिसमें 44765 पुरुष एवं 45775 महिला मतदाता शामिल है। पूरी विधानसभा में 1092 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 641 है। विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 29 49 है। election commission uttarakhand

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा के लिए फॉर्म 12 का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, श्री के एस नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *