A bus from Nagaur, राजस्थान नागौर के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार में पलटी एक महिला की मृत्यु 38 घायल।
A bus from Nagaur, Rajasthan overturned in Haridwar, one womand killed and 38 injured
मोड पर पीछे से आ रहा तेजगति डम्पर टक्कर मार, ढाबे के अन्दर घुसा।
A bus from Nagaur, राजस्थान नागौर जिले से हरिद्वार में गंगा स्नान को आये 45 यात्रियों से भरी बस पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बस में सवार 38अन्य यात्री घायल हो गए।
राजस्थान नागौर जिले के 45 यात्री पूर्णिमा का स्नान करने के बाद घांची धर्मशाला भूपतवाला से नागौर के लिए वापिस लौट रहे थे
हरिद्वार में घांची धर्मशाला भूपतवाला में नागौर से आ कर ठहरे तीर्थ यात्रियों की तीन बसें थी जिनमें से एक बस नम्बर AR06-C-0963 धर्मशाला से निकलकर सर्विस लैंन से हाईवे पर हरिद्वार की तरफ मुड़ रही थी , इसी बीच हाईवे पर देहरादून की ओर से हरिद्वार की तरफ तेजी से से आ रहे एक डम्पर न०- UK08-CB-8077 ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मौके पर बस पलट गई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियो को तत्काल उपचार हेतु जिला मेला अस्पताल/महिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया जिनमे 30 महिला, 06 पुरुष, 02 बच्चे (बालिका), सहिल कुल 38 व्यक्ति घायल है व एक महिला मृत है मृतका का शव जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखा गया है तथा घायलो का उपचार जारी है