डीएम सविन बंसल ने उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के निरीक्षण चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में चिकित्सालय में सुविधा बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने नवंबर माह में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण कर दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश, बाहर से दवाई लिखने पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने चिकित्सकों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए थे कि यदि बिना ठोस कारण बाहर से दवाई लिखी गई तो कड़ी कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी। वही चिकित्सालय में मरीजों के लिए फैसिलिटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे।

पंजीकरण कक्ष बढाने के निर्देशो के क्रम में पंजीकरण कक्ष की संख्या बडाकर 02 कर दी गयी है एवं चिकित्सालय की साफ सफाई के लिये सफाई कर्मचारियो एवं समस्त स्टाफ को भी साफ सफाई रखने के लिये आदेशित किया गया है, जिसका की नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिये भोजन की व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित धरा स्वयं सहायता समूह द्वारा किचन संचालित किया जा रहा है, एवं मरीजो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

  • पंजीकरण कक्ष एवं दवाई काउंटर की संख्या बढ़ाकर 2-2 की गई
  • सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मी तैनात, सफाई व्यवस्था की नियमित की जा रही है मॉनिटरिंग

चिकित्सालय मे चिकित्सको द्वारा बाहरी दवाईया लिखने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये सभी चिकित्सको को इ०डी०एल/चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों को लिखने हेतु निर्देशत किया गया है। एस०एन०सी०यू० में माह अगस्त से माह अक्टूबर 2024 तक कुल 104 बच्चे एवं माह नवम्बर मे कुल 24 बच्चे भर्ती हुये है। मरीजांे के लिये प्रत्येक वार्ड, प्रसूती वार्ड/कक्ष में हीटर एव गर्म पानी हेतु पानी की केतली उपलब्ध करायी गयी है।

ई०एन०टी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किया गया है। इमरजेन्सी कक्ष मे रखे पुराने सामान को अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया है, एवं इमरजेन्सी कक्ष को व्यवस्थित किया गया है। दवाई वितरण हेतु पूर्व में संचालित 01 काउंटर की संख्या बडाकर 02 की गयी है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *