-राष्ट्र के प्रति अटूट भक्ति और जनसेवा का नया अध्याय लिखने वाले महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें भावाजंलि
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धाजंलि
-मराठा सम्राट शिवाजी और श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी जयंती पर सभी ने उनके नाम की लगायी डुबकी
-वारकरियों ने शिवाजी की डोली के साथ संगम आरती में किया सहभाग
प्रयागराज। महान शासक और राष्ट्र के प्रति अटूट भक्ति एवं जनसेवा का प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर परमार्थ निकेतन शिविर, महाकुंभ, प्रयागराज में महाराष्ट्र से वारकरियों का एक दल शिवाजी महाराज की डोली के साथ शिवाजी के सम्मान में संगम पहुंचा। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पवित्र स्नान कराया और उनकी वीरता तथा देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित इस आयोजन में, उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट प्रेम को सभी ने नमन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा, शिवाजी महाराज ने केवल एक शासक के रूप में ही अपनी विरासत नहीं छोड़ी, बल्कि उन्होंने अपने बल, साहस और संघर्ष से समस्त भारतीयों के दिलों में स्थान बनाया। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने देश की रक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
महाराष्ट्र से आए वारकरियों का दल स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में शिवाजी महाराज की डोली के साथ संगम पहुंचा। यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था, जो शिवाजी महाराज के प्रति लोगों की श्रद्धा और भक्ति का दर्शन करा रहा है। वारकरियों ने इस अवसर पर शिवाजी की जयकारे लगाए, भजन व कीर्तन गाये।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के नेतृत्व में, शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पवित्र संगम में स्नान कराया गया। इस पवित्र स्नान के दौरान, सभी ने शिवाजी महाराज के योगदान को याद करते हुए उनकी दिव्यता व भव्यता को नमन किया। इसके बाद, सभी ने संगम आरती में भाग लिया।
आज स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुए कहा, श्री माधवराव गोलवलकर जी ने संघ के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद को सशक्त किया। उनका जीवन एक आदर्श है, जो हमें प्रेरित करता है कि हम समाज के लिए कार्य करें और अपने राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहें।
दोनों महापुरूषों की जयंती के इस अवसर पर, सभी श्रद्धालुओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज और श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के नाम की डुबकी संगम में लगाई। यह डुबकी न केवल श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक थी, बल्कि यह उन महान नेताओं की प्रेरणादायक जीवन यात्रा को सम्मान देने का दिव्य अवसर है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *