हरिद्वार । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हरिद्वार इकाई एवं अखण्ड हिन्द फौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान अखण्ड हिन्द फौज के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं झांकी का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल ने अखण्ड हिन्द फौज में बालिकाओं की उपस्थिति और ड्रिल और परेड में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने पर प्रशंसा व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण और चरित्र निर्माण, समाज से बुराइयों के उन्मूलन, शहीद परिवारों के कल्याण, पूर्व सैनिकों के सशक्तीकरण, नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों को मिटाने, शिक्षा के जरिए नैतिक मूल्यों का विकास और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था गौरव सेनानियों और देशभक्त नागरिकों को एकता के सूत्र में बांधकर राष्ट्र प्रथम की भावना को मजबूती प्रदान कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित है। हमारी विविधता हमारी शक्ति है, और जब हम सभी एक सूत्र में बंधकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपनाते हैं। एकता की भावना से देश को अजेय बनाया जा सकता है, और हम तभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने युवाओं में शिक्षा, नवाचार, विज्ञान, तकनीक और सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कहा कि जब हम किसी भी कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे, तभी भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों को मिटाने, शिक्षा के माध्यम से नैतिक मूल्यों का विकास करने और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से अपील की। कहा कि देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि हम अपनी एकता को और मजबूत करें, समाज में समरसता और सौहार्द बनाए रखें तथा देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इससे पूर्व जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह एवं एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी,डा. शैलेन्द्र प्रताप जी, राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के प्रचारक, श्री राजन छिबबर, चेयरमेन राष्ट्रीय आर्थिक काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, मेजर जनरल ओ पी सोनी, वी एस एम, राष्ट्रीय संयोजक, शिक्षा विंग, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, मेजर जनरल एम एल असवाल, बरिष्ठ सदस्य राष्ट्रीय प्रशासनिक काउंसिल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था श्री अखंड प्रताप जी भाई, संरक्षक, अखंड हिंद फौज, श्रीमति हेमलता जी, कुलपति, गुरुकुल कांगडी विश्विद्यालय, डा ओम प्रकाश अवस्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड हिन्द फौज, कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी, बीर चक्र, महापौर हरिद्वार किरण जैसल,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी आरके सिंह,डिप्टी कलेक्ट्रेट लक्ष्मी राज चौहान,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा,एसपी सिटी पंकज गैरोला, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियांन, गुरुकुल कांगड़ी कुलपति डॉ प्रेमलता, गुरुकुल कांगड़ी कुल सचिव डॉ सुनील कुमार, तहसीलदार प्रियंका रानी आदि उपस्थित थे । ,सहित संस्था के पदाधिकारी एवं अनेक गौरव सेनानी उपस्थित रहे।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *