
कोतवाली नगर हरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार के घर पर हुई चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा
घर का ताला तोड़कर अज्ञात चार ने लाखों रुपए की नगदी पर किया था हाथ साफ
प्रकरण का अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नशेड़ी निकला आरोपी, नशे के खर्चों को पूरा करने के लिए दिया था वारदात को अंजाम
दिनाँक 07.10.2026 पत्रकार श्री गोपाल रावत निवासी श्रवणनाथ नगर हरिद्वार द्वारा उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात चोर द्वारा उनके घर मे घुसकर ₹400000/- (चार लाख रुपये) चोरी करने के सम्बन्ध में दी। तहरीर के आधार मु0अ0सं0 555/2026 धारा 305(क) बीएनएस, बनाम अज्ञात चोर पँजीकृत किया गया
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए माल बरामदगी एवं कथित चोर की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में गठित की गई पुलिस टीम ने घटना से लेकर हरिद्वार शहर के सारे C.C.T.V. कैमरे खंगाले गए व इलेक्ट्रॉनिक /डिजिटल सर्विलांस के माध्यम व अच्छी किस्म की सुरागरसी पतारसी करते हुए अपने प्रयास जारी रखे।
काफी मशक्कत का बाद पुलिस टीम ने दविंदर नामक आरोपी की आज दिनांक 18-10-26 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खर्च होने के बाद बची रकम ₹120000/- बरामद की। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हीरोइन/स्मैक पीने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है। श्रवणनाथ नगर स्थित घर से बड़ी रकम हाथ लगने के बाद वह दिल्ली हिमाचल गया जहां उसने नशे और वेश्यावृत्ति में रुपए खर्च किए।
गिरफ्तार आरोपी-
दविंदर पुत्र किशोर निवासी मौहल्ला वार्ड नं0- 07 जिला सांभा जम्मू कशमीर उम्र- 25 वर्ष
बरामदगी-
एक लाख बीस हजार रुपए (₹120000/-)
पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
2-उ0नि0 बिक्रम सिंह बिष्ट
3-हे0कानि प्रेम सिंह
4-हे0कानि संजीव राणा
5-कानि अमित भट्ट
6-कानि हरीश रतूडी
