Tripura pilgrim died, त्रिपुरा के यात्री की केदारनाथ घाटी घोड़ा पड़ाव के पास खाई में गिरने से मौत ।

Tripura pilgrim died , A pilgrim from Tripura died after falling into a ravine near Kedarnath Valley Ghoda Padav.

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Tripura pilgrim died , आज 12 मई को सुबह केदारनाथ घाटी घोड़ा पड़ाव के पास त्रिपुरा निवासी प्रदीप कुमार राय उम्र 70 वर्ष पुत्र देबात्रा कुमार राय की खाई में गिरने से मौत हो गई।

पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर पोस्ट केदारनाथ के उप निरीक्षक राजबर सिंह राणा के नेतृत्व एसडीआरएफ की टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 70 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वृद्ध व्यक्ति तक पहुंच बनाई, जिसे आरक्षी आशीष रावत व पैरामेडिक्स विनय मोहन के द्वारा फिजिकल एग्जामिनेशन किया गया।

उन्होंने जांच के दौरान पाया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी, उन्होंने व्यक्ति को बॉडी बाग में डालकर रोप द्वारा खाई से कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *