Car stunts, नशे में धुत तेज रफ़्तार कार से करतब दिखाना युवकों को पड़ गया महंगा

Car stunts, Showing stunts in a high speed car while drunk proved costly for these youths

हरिद्वार रानीपुर पुलिस ने सिखाया सबक,कार चालक सहित चार युवक गिरफ्तार, i10 पुलिस के कब्जे में

नशे में कार चला हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।

चालक को “DRINK AND DRIVE” व अन्य के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही

Car stunts, कल दिनांक 13.05.2025 को कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में कार चलाकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा था।

जिसपर हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर उक्त आई 10 कार को रोका गया जिसमे सवार चारों युवक नशे में थे जिनका मेडिकल कराकर कार चालक कुशाग्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता को धारा 185 एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत DRINK AND DRIVE में गिरफ्तार कर, कार में सवार तीन अन्य लडको आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, हर्ष गुप्ता उर्फ मोन्टी पुत्र अनिल गुप्ता व गौरव गुप्ता पुत्र रविन्द्र कुमार को पुलिस अधिनियम में गिरफ्तार किया गया तथा i10 कार को सीज किया गया।

Car stunts, नशे में धुत तेज रफ़्तार कार से करतब दिखाना युवकों को पड़ गया महंगा
Car stunts, नशे में धुत तेज रफ़्तार कार से करतब दिखाना युवकों को पड़ गया महंगा

गिरफ्तार युवकों में एक देहरादून,दो सहारनपुर,एक हरियाणा का निवासी है जिनका विवरण इस प्रकार है।

1- कुशाग्र गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी फ्लेट न0 101 MIG थाना क्लेमन्टाउन देहरादून
2- आर्यन गुप्ता पुत्र श्री दीपक गुप्ता निवासी जनकनगर थाना जनकनगर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र0 18 वर्ष
3- हर्ष गुप्ता उर्फ मोन्टी पुत्र अनिल गुप्ता निवासी जनकनगर थाना जनकनगर जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 24 वर्ष
4- गौरव गुप्ता पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी म0न0 141 मौ0 बानसौ गैट बाल्मिकी चौक थाना सीटी करनाल हरियाणा उम्र0 18 वर्ष

हुड़दंगियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1- SHO रानीपुर कमल मोहन भण्डारी
2- अ0उ0नि0 विजय नेगी
3- का0 1521 नरेन्द्र राणा
4- का0 1134 अमित राणा का नाम है।- देखें वीडियो 👇🏻

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *