Self Help Group, महिलाओं को आजीविका का नया माध्यम उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह द्वारा खानपुर में रेस्टोरेंट की शुरुआत।

Self Help Group, Utkarsh Self Help Group starts a new means of livelihood for women by starting a restaurant in Khanpur.

खंड विकास अधिकारी खानपुर जगेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया शुभारंभ।

 

Self Help Group, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को आजीविका का नया माध्यम
“स्वयं सहायता समूह” के अंतर्गत “उत्कर्ष रेस्टोरेंट” के तौर पर मिला है।

समूह की महिलाओं द्वारा खानपुर-पुरकाजी मार्ग पर “उत्कर्ष रेस्टोरेंट” की स्थापना की गई, जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी खानपुर जगेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया।
जनपद हरिद्वार के विकासखंड खानपुर में 18 मई को एनआरएलएम के अंतर्गत गठित उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से एक नई पहल की शुरुआत की।

इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी, एनआरएलएम एवं ग्रामोत्थान परियोजना के ब्लॉक स्तर के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस नई शुरुआत से न केवल महिला समूहों को रोजगार के एक स्थायी एवं सशक्त माध्यम की प्राप्ति हुई है, बल्कि इससे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिली है।

रेस्टोरेंट की शुरुआत करने वाली उत्कर्ष स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब स्थानीय व्यंजन, नाश्ते एवं स्वादिष्ट भोजन के माध्यम से आमदनी अर्जित करेंगी। इस प्रयास से वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी और अन्य समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेंगी।

यह पहल “स्वयं सहायता समूह” की मूल अवधारणा—सामूहिक प्रयास, आत्मनिर्भरता और स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग—को साकार करती है। ग्रामोत्थान परियोजना एवं एनआरएलएम के सहयोग से ऐसी आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देना ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

रेस्टोरेंट का संचालन पूरी तरह से समूह की महिलाएं करेंगी, जिससे उन्हें व्यवसाय प्रबंधन, विपणन एवं सेवा क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

यह मॉडल भविष्य में अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध होगा।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *