Brutally raped, युवती से क्रूरता पूर्ण दरिंदगी करने वाले फरार अपराधी रजत को आश्रय देने वाले रिश्तेदार पुलिस की गिरफ्त में।

Brutally raped, Police arrested the relative who gave shelter to absconding criminal Rajat who brutally raped a girl.

दरिंदे के भाई, पिता, जीजा और चाचा को छिपाने में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने लिया हिरासत में।

Brutally raped, सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाली और अपने भाई के साथ रावली महदूद में रहने वाली युवती के साथ क्रूरता पूर्ण दरिंदगी करने वाले फरार आरोपी रजत को घटना के बाद आश्रय देने वाले आरोपी के तमाम रिश्तेदारों पर हरिद्वार पुलिस ताबड़तोड़ कारवाई कर रही है ।

दरिंदा रजत अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है लेकिन रजत को आश्रय देने के एक आरोपी को पहले ही जेल भेजने के बाद पुलिस ने वांछित रजत का भाई, पिता, जीजा और चाचा को छिपाने में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल के साथ धारा 249 BNS में हिरासत में ले लिया है, जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

युवती से हुई दरिंदगी प्रकरण में दिनांक 12.05.2025 को थाना सिड़कुल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 234/ 2025 धारा 118 (2) /64 (2) /(1)/87 BNS के फरार आरोपी रजत पुत्र सतपाल निवासी सहदेवपुर पथरी जनपद हरिद्वार हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था।

महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी थी और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया था, इतना ही नहीं आरोपी रजत ने उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर धारदार हथियार से कई वार किए थे पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था।
परिवार द्वारा रजत को छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है,1. बजाज सीटी 100 ,2. प्लैटिना बजाज पकड़े गए आरोपीयों में,1-सतपाल पुत्र चेतराम निवासी सहदेवपुर पथरी उम्र 56 वर्ष, 2-शुभम पुत्र सतपाल निवासी उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष
3- विकास पुत्र कृष्ण पाल निवासी लंढोरा मंगलौर उम्र 32 वर्ष,4- यशपाल पुत्र चेतराम निवासी सहदेवपुर पथरी उम्र 43 वर्ष।
आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस टीम में
1. थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाडी
3. महिला उ0नि0 मीनाक्षी बिष्ट
4. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
5. हेड कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी
6. कांस्टेबल ललित बोरा शामिल रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *