Journalist battling for life, जीवन मृत्यु से जूझ रहे पत्रकार के परिवार को नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट ने दिया 51,000 का सहायता चैक।

Journalist battling for life, Nationalist Union of Journalists gave a relief cheque of Rs 51000 to the family of journalist Amar Singh who is battling for life.

मान्यता प्राप्त पत्रकार अमर सिंह, अचेतावस्था में जौलीग्रांट में वैंटीलेटर पर।

यूनियन ने मुख्यमंत्री तथा सूचना निदेशक से की सहायता की मांग, मुलाकात के लिए भेजा पत्र।

Journalist battling for life, जौलीग्रांट अस्पताल में वैंटिलेटर पर जीवन मृत्यु से जूझ रहे पत्रकार अमर सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
आज बृहस्पति वार को नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने जौलीग्रांट अस्पताल जाकर मान्यता प्राप्त पत्रकार अमर सिंह के परिवार से मुलाक़ात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

oplus_2
oplus_2

यूनियन ने उनके 18 वर्षीय पुत्र दीपांशु जिसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, की आगे की शिक्षा को सुचारू रखने के लिए नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट की ओर से 51,000 ( इक्यावन हजार रुपए )का चैक अमर सिंह के परिवार के सुपुर्द किया।

oplus_34
oplus_2

58 वर्षीय अमर सिंह एक श्रमजीवी और मान्यता प्राप्त पत्रकार है जिनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां तथा एक बेटा है, परिवार की आर्थिक स्थिति भी नाजुक है, नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट ने उत्तराखंड सरकार से पत्रकारों को दी जाने वाली नियमानुसार चिकित्सकीय आर्थिक सहायता देने का मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी से विशेष अनुरोध किया है, इस संदर्भ में नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल शीध ही मुख्यमंत्री तथा सूचना निदेशक से मुलाकात कर पत्रकार अमर सिंह को आर्थिक सहायता देने की मांग करेगा।
अमर सिंह की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है, एक कार्यक्रम से लौटने के बाद अमर सिंह ने परिवार से अपने सिर में तेज दर्द की शिकायत की , सिर दर्द असहनीय होते-होते अमर सिंह अचेतावस्था में आ गए, परिवार ने उन्हें हरिद्वार के भूमानंद चिकित्सालय में भर्ती किया जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट रैफर कर दिया, जौलीग्रांट में अमर सिंह अचेतावस्था में वैंटीलेटर पर जीवन मृत्यु से जूझ रहे हैं, यूनियन उनकी बेहतर सेहत की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
अमर सिंह के परिवार से मुलाक़ात कर चैक सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के पत्रकार त्रिलोक चंद भट्ट, श्रीमती शशि शर्मा, प्रमोद पाल, विक्रम सिद्ध शामिल थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *