Murderer of a 4 year old girl, 4 वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार, बच्ची की मां से था अवैध सम्बन्ध।Murderer of a 4 year old girl, 4 वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार, बच्ची की मां से था अवैध सम्बन्ध।

Murderer of a 4 year old girl, 4 वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार, बच्ची की मां से था अवैध सम्बन्ध।

Murderer of a 4 year old girl, arrested, he had an illicit relationship with the girl’s mother.

बच्ची के पिता ने रंगे हाथ पकड़ा तो बदले में कर दी बच्ची की हत्या।

पुलिस की मैराथन जद्दोजहद और कड़ी कसरत के बाद पकड़ में आया हत्यारा सूरज।

बिना सर्विलांस और डीजिटल सपोर्ट, मैनुअल पुलिसिंग से मिली गिरफ्तारी में सफलता

ख़ुलासे में लगी टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 5,000 रुपये तथा आईजी रेंज गढ़वाल द्वारा 25,000 का ईनाम दिया की घोषणा की

प्रकरण में आरोपी की तलाश एक अंधेरे से भरा रास्ता था, टास्क में लगी टीम ने वाकई काबिले तारीफ काम किया है- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल।

 

Murderer of a 4 year old girl, चार साल की बच्ची का 13 मई को अपहरण कर निर्मम हत्या करने वाले फरार अपराधी कबाडी सूरज को पकड़ने में आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को सफलता मिल गई।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि कबाड़ी सूरज ऊर्फ सूरजभान का पिछले लगभग तीन साल से मृतक बच्ची की मां से अवैध सम्बन्ध चला आ रहा था ।

पुलिस की गिरफ्त में आए सूरज उर्फ सूरजभान से की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उ0प्र0 का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडीबेलवाला में रह रहा था।

वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद कुछ समय पहले ही उसकी कबाड़ बिनते हुए उसकी बमबम दास व उसकी पत्नी रेखा से पहले मुलाकात और फिर दोस्ती हो गयी। आरोपी अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे देता था जिस वजह से उसकी मृतका की मां के साथ नजदीकियां बढ गयी।

अक्सर आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बमबम दास ने एक दिन दोनो को शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुये देख लिया और सूरज के साथ मारपीट, गाली गलौच कर झोपडी से बाहर निकाल दिया।

इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्लान तैयार कर आरोपी पहले पति-पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर अपने पिता की लाड़ली 04 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। भूरे की खोल से होते हुए ऊपर से होते हुए जब दोनों रेलवे सुंरग के अन्दर पहुंचे तो आरोपी बच्ची को किनारे बने खोपचे में ले गया और उसका मुंह अपने हाथ से ढककर गले में बंधे धागे को खींचकर बच्ची को जान से मार दिया।

Murderer of a 4 year old girl, 4 वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार, बच्ची की मां से था अवैध सम्बन्ध।
Murderer of a 4 year old girl, 4 वर्षीय बच्ची का हत्यारा गिरफ्तार, बच्ची की मां से था अवैध सम्बन्ध।

कुछ देर इंतजार करने के बाद जब आरोपी को यकीन हो गया कि बच्ची की मौत हो चुकी है तो वह अपनी नकली विग वहीं आस-पास फेंक कूड़े का कट्टा लेकर सुरंग से बाहर निकल गया।

पूरे घटनाक्रम के अनुसार 15.05.2025 की सांय रोड़ीबेलवाला क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में रह रहे व्यक्ति स्व(अशोक सिंह) ने चौकी रोड़ी बेलवाला पर आकर सूचना दी कि उसकी 04 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं चला गया है।

यह भी बताया कि पिछले 4-5 महीने से उन्ही की झोपड़ी में रह रहा तथा कबाड़ बिनने का काम कर रहा आरोपी सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। दिनांक 13 मई को जब पति पत्नि घर लौटे और बच्ची को नही पाया तो उन्होंने अनुमान लगाया कि सूरज बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसीलिए दंपत्ति बच्ची की तलाश में सहारनपुर गई थी लेकिन काफी तलाश के बाद भी बेटी या उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा है।

दी गई शिकायत पर कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु.अ.स. 344/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कर पुलिस टीम बच्ची की तलाश के प्रयास कर ही रही थी कि दिनांक 16.05.2025 की सुबह रेलवे ट्रैक की सुरंग में बच्ची का शव बरामद हो गया। मामले में तत्काल शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए उच्चाधिकारियों को उपलब्ध जानकारी साझा की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से समस्त साक्ष्य एकत्रित किए। मुकदमें में धारा-103 BNS की बढोत्तरी की गयी।
बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल घटनास्थल का निरीक्षण करने मातहत पुलिस ऑफिसर्स के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अबोध बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण पूरी गंभीरता के साथ आरोपी की तलाश के लिए सीटी हरिद्वार कोतवाल सहित आसपास के थानों एवं सीआईयू की अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर स्वयं उन्हे ब्रीफ किया तथा एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा को मामले की मॉनिटरिंग करते हुए हर प्रगति की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए।
अंधेरे में सुई खोजने जैसा मुश्किल काम हल करते हुए पुलिस ने प्रकरण में वांछित चल रहे सूरज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एसएसपी के अनुसार पुलिस के लिए हत्यारे की तलाश टेढ़ी खीर होने के कई कारण थे, पहली बात ये कि आरोपी के घर के बारे में किसी को कोई भी स्पष्ट जानकारी नही थी, दूसरी बात ये कि आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करता था, तीसरी बात ये कि आरोपी का किसी परिवार या व्यक्ति से करीबी ताल्लुकात नही थे और चौथा ये कि घुमक्कड़ी स्वाभाव के अनुसार आरोपी कई किलोमीटर तक पैदल ही निकल जाता था।

चुनौती पूरी करने के लिए दिन-रात कसरत करते हुए तमाम मुश्किलों के बावजूद जनता के भरोसे को कायम रखते हुए कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मामले को हल किया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीमों ने आस-पास स्थित झुग्गी झोपडियो सहित हर की पैडी, सर्वानन्द घाट, विष्णु समस्त घाट आदि लालजीवाला, मोतीचूर, रायवाला ऋषिकेश में रह रहे लोगों से पूछताछ से की। आरोपी के सहारनपुर भागने की संभावना के मद्देनजर टीम ने हरिद्वार से सहारनपुर तक के बीच में करीब 600-700 सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की। हरिद्वार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरीए आरोपी की तस्वीर साझा कर आमजन से भी सहयोग मांगा।

हरिद्वार पुलिस ने आखिरकार आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर स्थित कबाडी बस्ती से शमशान घाट की ओर जाने वाली सडक के पास बने खण्डर से दबोचने में कामयाबी हासिल की।

हत्यारे पर मु0अ0सं0-344/2025, धारा -137(2), 103 BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है

अपनी कड़ी मेहनत से हत्यारे को गिरफ्तार कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से 5,000 रुपये तथा आईजी रेंज गढ़वाल से 25,000 का ईनाम पाने वाली टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक हरिद्वार रितेश शाह
निरीक्षक नरेंद्र सिंह प्रभारी ciu
2-व0उ0नि0 विरेन्द्र चन्द रमोला
3-उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
4-उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
5-उ0नि0 चरण सिंह
6-उ0नि0 आशीष नेगी
7-उ0नि0 प्रदीप कुमार
8-अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
9-हे0का0 सतेन्द्र
10-हे0का0 सतीश नौटिया
11-हे0का0 संजीव राणा
12-कानि0 निर्मल
13-कानि0 सुनील चौहान
14-कानि0 रमेश चौहान
15-कानि0 अमित भट्ट
16-कानि0 सौरभ नौटियाल
17- हे0का0 प्रेम (कोतवाली ज्वालापुर)
18-कानि0 नवीन क्षेत्री (कोतवाली ज्वालापुर)
19-कानि0 दीप गौड (कोतवाली रानीपुर)
20-कानि0 अजय (कोतवाली रानीपुर)
21-कानि0 सतेन्द्र (कनखल)
22-कानि0 हरवीर (सीआईयू) शामिल हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *