National Commission for Women, राष्ट्रीय महिला आयोग महिला अधिकारों की सुरक्षा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत – श्रीमती विजया रहाटकर

National Commission for Women, working to protect women’s rights and promote gender equality – Mrs. Vijaya Rahatkar

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनी जानकारी का व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिए निर्देश

जनपद में महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की कलेक्ट्रेट सभागार में की गई समीक्षा।

केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से किया संवाद एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।

National Commission for Women, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत।

एक दिवसीय जनपद के भ्रमण पर पहुंची National Commission for Women, की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी सुरक्षा के लिए संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की,इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग महिला की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही, उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहीं है।

उन्होंने कहा, महिला आयोग का बहुत बड़ा काम है कि महिलाओं की तकलीफ मदद, महिला सुरक्षा उनका सम्मान भी हमारा काम है, महिलाओं को बराबर सम्मान मिले उसी के साथ महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर हो जाए साथ ही महिला की उत्थान एवं समाज मे बराबरी का अधिकार देने के लिए तथा योजनाओ का लाभ आखिरी गरीब महिला तक उपलब्ध हो इसकी भी निगरानी,National Commission for Women, निरंतर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सभी बहनों का कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा, महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए, पीएम आवास में घर आपका है तो सम्मान निश्चित ही मिलता है, इस योजना ने आपका सामाजिक सम्मान बहुत बढ़ाया है, सम्मान बढ़ाया है साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कहा इस योजना से महिलाओं को धुएं की तकलीफ से एवं धुएं से आंखों की जलन से राहत मिली है, तथा चूल्हे की अपेक्षा से कम समय में खाना बन जाता है,जिससे कि महिलाएं अपने परिवार के लिए समय निकाल रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कि देश की बेटियों को आगे बढ़ाए, बराबरी का स्थान दे और उनको लेकर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि महिला आयोग का काम है कि संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर पात्र महिलाओं को मिले।

उन्होंने निर्देश दिए है कि सीएलएफ द्वारा ग्रुप की सभी बहनों को बुलाएं और योजनाओं की जानकारी दे ।

उन्होंने कहा कि देश बेटियों को एक जैसा देख रहा हैं, National Commission for Women, चाहता है देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन कर रही है ,उन्होंने कहा कि आज जेट प्लान उड़ाने वाली बेटियां देश में है, हमारे देश की  पायलट महिलाएं की संख्या विश्व में नंबर वन पर है । इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,महिला बाल विकास,पीएम आवास शहरी /एनयूएलएम,जिला उद्योग केंद्र,समाज कल्याण,कृषि विभाग, ग्रामोत्थान, रीप एवं स्वास्थ्य विभाग के संचालित योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से संवाद किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओ की समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ महिलाओं को उपलब्ध कराने के लिए धरातल पर कार्य करने के लिए महिला आयोग द्वारा जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया,उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी महिलाओं को आत्मनिर्भर एव सशक्त बनाने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित किए जाए जिससे कि सभी महिलाओं को लाभांवित किया जा सके।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद आगमन पर राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया उन्होंने जनपद में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए है उनका संबंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं द्वारा अवगत कराया गया कि पक्का आवास बनने तथा शौचालय मिलने से बच्चों सहित सभी को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। एनआरएलएम के अंतर्गत स्वरोजगार कर रही महिलाओं ने भी अपने सामाजिक आर्थिक सुधारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अनुभव साझा किए।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित महिलाओं ने कहा कि परिवार को धुएं से छुटकारा मिलने के साथ ही बहुत कम समय में भोजन तैयार हो जाता है और महिलाओं को गर्मी का भी कम एहसास होता है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित व्यक्तियों द्वारा भी अपने अपने अनुभव साझा किए गए।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ,पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह,परियोजना निर्देशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल समेत जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *