oplus_34

Heavy rainfall, जनपद हरिद्वार के भगवान पुर ब्लाक में भारी वर्षा, 70 एम एम आंकी गई सुबह नौ बजे तक।

Heavy rainfall, in Bhagwanpur block of Haridwar district, 70 mm recorded till 9 am.

हरिद्वार शहर में 20 एम एम और रोशनाबाद में 55 एम एम वर्षा रिकार्ड, तो भी शहर में जलभराव से हुआ बुरा हाल।

Heavy rainfall, जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह से भारी वर्षा जारी है हालांकि प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार शहरी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक 20 मिलीमीटर वर्षा मापी गई किन्तु जनपद के ही भगवान पुर‌ क्षेत्र में 70 मिलीमीटर बारिश ने हालात बदतर बना दिए, सुबह 9 बजे तक रोशनाबाद क्षेत्र में 55 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई जबकि रुड़की में 34 और लक्सर में 25 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

Heavy rainfall, in Bhagwanpur block of Haridwar district, 70 mm recorded till 9 am.
Heavy rainfall, in Bhagwanpur block of Haridwar district, 70 mm recorded till 9 am.

20 मिलीमीटर वर्षा से ही शहर में चारों ओर जलभराव से बुरे हालात नजर आये, चंद्राचार्य चौक सहित कई इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को फील्ड में तैनात कर्मचारियों को जलभराव/वर्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश जारी किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम एनएच 334 पर विभिन्न स्थानों पर सड़कों से पानी निकासी कार्य करती दिखाई दी भगत सिंह चौक में पम्प के माध्यम जल निकासी का काम किया गया तथा अधिशासी अभियंता जल संस्थान भी विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।

भारी वर्षा के कारण प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में होने वाली जन सुनवाई, आज 4 जुलाई को अधिकारियों/कर्मचारियों के फील्ड में रहने के कारणों से रद्द कर दी गई है अब ये सुनवाई अगले सोमवार को होगी ।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *