*थाना – बुग्गावाला*

दिनांक 29.07.2025 को थाना बुग्गावाला पर वादिया, निवासी ग्राम शहिदवाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी पुत्री (उम्र 20 वर्ष) के घर से कहीं चले जाने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर गुमशुदगी संख्या 08/25 दर्ज की गई।

गुमशुदा की तलाश के दौरान दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में लगातार प्रयास किए गए, किंतु कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

दिनांक 14.09.2025 को गुमशुदगी को मु0सं0 50/25 धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में तरमीम किया गया।

तत्पश्चात गुमशुदा की बरामदगी हेतु विवेचक द्वारा पुलिस टीम के साथ सीडीआर एवं लोकेशन विश्लेषण के माध्यम से जांच की गई, जिसमें गुमशुदा की लोकेशन महाराष्ट्र में होना प्रकाश में आया।

दिनांक 12.12.2025 को अन्य जनपदों की पुलिस की सहायता से सीडीआर व लोकेशन के आधार पर गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया।

बरामद गुमशुदा ने बताया कि वह दिनांक 18.07.2025 को दोपहर अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी तथा खुड़गांव, नातीशवाड़ी, कोपर बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) में एक ठेकेदार के कलेसर में मजदूरी का कार्य कर रही थी।

पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर वह स्वयं दिनांक 05.12.2025 को गोवा एक्सप्रेस से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से वापस आई।

बरामद गुमशुदा को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*पुलिस टीम*

1. अपर उ0नि0 बलवीर सिंह

2. कानि0 नीलम चौहान


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “जनपदों की पुलिस की सहायता से सीडीआर व लोकेशन के आधार पर गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया”
  1. Ghar ghar hota ha or Apne man baap Apne hote Hain kabhi bhi galat kam karna ya sochana bhi galat hai is liye ladki ko hamesha apne ghar mein hi rahana chahie Bahar ki duniya Badi gandi hai Sabse jyada surakshit apna Ghar Hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *