स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर 2025 तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित किए जाएंगे,इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा,विधायक भगवानपुर ममता राकेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। “स्वास्थ्य पखवाड़ा” इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वैच्छिक भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य पखवाड़े को सफल बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रत्येक स्तर पर उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने इस अभियान में जनपद प्रभारी मंत्री ,सासंद,विधायकों,महापौर,जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पार्षदों,ग्राम प्रधानों सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की भागीदारी सुनाश्चित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला चिकित्सालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों,निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों में आयोजित वाले स्वास्थ्य पखवाड़े के लिए रोस्टर तैयार कर सभी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम का सफल बनाए जा सके,उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से विशेष कर महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी स्तर तक विशेषज्ञ शिविर आयोजित किए जाएंगे इसमें हृदय रोग, मधुमेह,प्रसूति स्त्री रोग,बाल रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे,साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रक्त दान शिविर भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने निकक्ष योजना के सफल क्रियावाहन के लिए प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाने के लिए जनपद में क्षयरोग से पीड़ित व्यक्तियों को सभी जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से गोद लेने की अपील की।
उन्होंने जनपद में सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इस पर किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए,उन्होंने जनपद में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निरंतर निगरानी के निर्देश दिए तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने जनपद में झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए ।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य सचिव को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।उन्होंने सचिव को आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के माध्यम से जो भी कार्यवाही एवं जो भी व्यवस्थाएं,सुविधाएं के साथ ही व्यापक स्तर से प्रचार प्रसार भी कराया जाएगा जिससे कि सभी जनपद वासियों को स्वास्थ्य शिविरो का लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरो के कार्ययोजना के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। बैठक में विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा,विधायक भगवानपुर ममता राकेश,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह,परियोजना निर्देशक के एन तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,डॉ कोमल सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.
For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.
Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.
शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकारशशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।