Uttarakhand Governor, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह के कार्यकाल के गरिमामय चार वर्ष पूरे।

Uttarakhand Governor, Lieutenant General Gurmeet Singh (Retired) today completed four years of his tenure as Uttarakhand Governor.

लोकप्रिय राज्यपाल है लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह, मैं हूँ न “ वाली फीलिंग मिलती है जनता को।

उत्तराखंड सूचना ज्वाईंट डायरेक्टर उपाध्याय ने राज्यपाल पर लिखी दिल छूने वाली पोस्ट

Uttarakhand Governor, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह रिटायर्ड ने उत्तराखंड राज्यपाल के तौर पर आज अपने कार्य काल के चार वर्ष पूरे किए।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के साथ ही प्रदेश की खुशहाली और निरंतर विकास की कामना करते हुए कहा
“मेरे लिए यह परम सौभाग्य और गर्व का विषय है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करते हुए आज चार वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह केवल समय की गिनती नहीं, बल्कि समर्पण, आस्था और उत्तराखण्डवासियों के अद्भुत सहयोग की अमूल्य यात्रा रही है।

यहाँ की संस्कृति, परंपराएँ और लोगों की आत्मीयता ने मेरे जीवन को समृद्ध किया है। हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान में मैंने ‘उत्तराखण्ड की आत्मा’ को महसूस किया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण में आज उत्तराखण्ड निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है, और यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं इस विकास यात्रा का सहभागी बनकर देवभूमि की प्रगति में अपना योगदान दे रहा हूँ। मेरा संकल्प है कि देवभूमि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति बनकर उभरे।
माँ नंदा और बाबा केदार की कृपा से उत्तराखण्ड निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर हो, यही प्रार्थना है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह के व्यक्तित्व पर एक पोस्ट लिखते हुए उत्तराखंड सूचना निदेशालय में ज्वाईंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत नितिन उपाध्यक्ष ने राज्यपाल महोदय के व्यक्तित्व को बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखा है, “उनकी सबसे बड़ी खासियत यही है — गरिमापूर्ण स्थायित्व और भरोसे का एहसास। “ मैं हूँ न “ वाली फीलिंग , सामने वाले को आश्वस्त करती हुई , उसे उसके अपने स्वयं के महत्व पर विश्वास दिलाती हुई। कभी गुस्सा नहीं करते।

छोटे से छोटे कर्मचारी को भी आदर से ‘आप’ कहकर संबोधित करते हैं — हर व्यक्ति की गरिमा का ध्यान रखना उनके लिए स्वाभाविक है ।

छोटी-छोटी बातों में भी दूसरों का उत्साह बढ़ाते हैं। गलतियों पर नाराज़ होने की बजाय भरोसा करते हैं कि सामने वाला खुद समझेगा — और अगर समझ गया तो उसका ज़िक्र तक नहीं करते…

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Uttarakhand Governor, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह के कार्यकाल के गरिमामय चार वर्ष पूरे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *