Oplus_16908288

Press Council of India, भारतीय प्रेस परिषद की बैठक 23 से 26 अगस्त को देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी।

Press Council of India, The meeting of the Press Council of India will be held from 23 to 26 August at Bijapur Guest House, Dehradun.

समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

आईसना की ओर से नामित सम्मानित सदस्या आईसना  की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री आरती त्रिपाठी, तथा अरुण कुमार त्रिपाठी भी शामिल रहेंगे, आईसना के संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी भी कल हवाई मार्ग से देहरादून पधारेंगे।

Press Council of India, उत्तराखंड: 22 AUG. 2026, देहरादून । भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति, संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में रहेगी।
इस दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य सुझावों को लेकर भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उप समिति की एक बैठक 23 अगस्त से 26 अगस्त तक देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में होनी तय हुई है।
उपसमिति,के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में होने वाली बैठक को लेकर भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न द्वारा उत्तराखंड के महानिदेशक सूचना को प्रेषित एक पत्र के अनुसार उप समिति 23 अगस्त को शाम 7:00 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे तथा उप समिति 24 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में समाचार पत्रों के प्रकाश को के साथ एक बैठक भी करेगी।

बैठक में प्रकाशकों से उनकी समस्याओं, चुनौतियों एवं विज्ञापन से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर उनके समाधान के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित समाचार पत्रों के प्रकाशकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विषय रखने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने बताया भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उद्देश्य समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों से जुड़े विज्ञापन संबंधी विषयों तथा उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित पक्षों के साथ संवाद के माध्यम से आवश्यक सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य करना है।

बैठक में आईसना की ओर से PCI में सम्मानित सदस्य के रूप में आईसना की ओर से नामित सम्मानित सदस्या आईसना  की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री आरती त्रिपाठी, तथा अरुण कुमार त्रिपाठी भी शामिल रहेंगे, आईसना के संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी भी कल हवाई मार्ग से देहरादून पधारेंगे।

आईसना के माध्यम से उत्तराखंड में छोटे समाचार पत्रों के प्रकाशकों को आने वाली समस्याओं, बढ़ती मंहगाई में जहां मंत्री से लेकर चपरासी तक वेतन मान की बढ़ोतरी का लाभ उठाते हैं लेकिन कलम का धनी और सत्य के प्रकाशक छोटे अखबारों को विज्ञापन के न्यूनतम रेट मात्र से संतोष करना पड़ता है। ऐसी तमाम विसंगतियों को आईसना इस बैठक के पटल पर रख और सुलझाने में सक्षम होगी, पत्रकारों की पेंशन के मुद्दे पर विगत दिनों पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक में आईसना की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती शशि शर्मा ने सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी को एक ज्ञापन सौंपा था समिति इस पर भी गम्भीरता से अपना पक्ष रखेगी।

 

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *