यूकेडी ने कहा कि जनपद में बीते 28 अगस्त को आई आपदा से प्रभावित गांवों का सरकार शीघ्र विस्थापन करें साथ ही इससे पहले उन्हें सुरक्षित स्थानों पर बेहतर सुविधाओं के साथ रहने की व्यवस्था करे। आज भी प्रभावित इलाकों में अफसर नहीं पहुंचे हैं जबकि कई जगहों पर खाद्यान भी नहीं पहुंच सकता है। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आपदा केदारनाथ आपदा जैसी थी, ईश्वर की कृपा रही कि जनहानि कम हुई, किंतु आपदा ने बसुकेदार तहसील सहित बांगर क्षेत्र के जौला, बड़ेथ, तालजामण, डुंगर सेमला, उछोला, मथ्या गांव, छेनागाड़, बक्सीर में काफी क्षति पहुंचाई है। कहा कि आपदा से निपटने के लिए शासन-प्रशासन नाकाम रहा। आज भी क्षेत्र में बंद सड़कों को खोलने और छेनागाड़ में मलवा हटाने का काम कछुआ गति से चल रहा है।

इसके अलावा आपदा से अन्य जगहों पर भी नुकसान हुआ किंतु लोगों की मदद नहीं की गई है। दशज्यूला के डुंग गांव, विजराकोट का गैरतोक, अमोला तोक के कुछ परिवार भूगर्भीय सर्वेक्षण कराकर विस्थापन की मांग कर रहे है, किंतु प्रशासन की ओर से अभी तक इन क्षेत्रों में अधिकारी नहीं भेजे जा रहे हैं। यहीं नहीं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में मुख्यमंत्री का न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपदा के वास्तविक प्रभावितों की क्षति का आंकलन भी नहीं किया गया है। लोगों के घर रहने लायक नहीं है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं पर कार्यवाही की जाए। बंद सड़कों को खोलने, भू-धंसाव वाले इलाकों का भूगर्भीय सर्वे कराकर विस्थापन करने की कार्यवाही जल्द की जाए। कहा कि पूर्वी बांगर के गांवों को जोड़ने के लिए बंद पड़ी सड़क को जल्द से जल्द खोला जाए। कहा कि अतिक्रमण पर डंडा महज स्थानीय निवासियों पर चलाया जा रहा है जबकि जनपद में प्रशासन के सामने सुमेरपुर में बहुमंजिला भवन निर्माण कर दिया गया। यूकेडी पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा कांग्रेस को छोड़कर यूकेडी का साथ देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, जिला महामंत्री अजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष बलवीर चौधरी, केन्द्रीय मंत्री प्रकाश भट्ट, शंभू प्रसाद भट्ट, दीप प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *