जनपद पौड़ी गढ़वाल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत आज बड़े उत्साह और व्यापक जनसहभागिता के साथ हुई। इस अभियान के पहले ही दिन विभिन्न तहसीलों और विकासखंडों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रांसी स्टेडियम के पास जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज एवं समृद्ध राष्ट्र की नींव है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए।

पखवाड़े के अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों एवं विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान कार्यक्रम और पौधरोपण अभियान आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय पौड़ी में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श व निःशुल्क दवाइयां प्रदान कीं। इसी प्रकार पौड़ी, कोटद्वार, श्रीनगर और सतपुली के चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित हुए, जिनमें युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों के वितरण के लिए शिविर लगाए गए।

जिला प्रेक्षागृह पौड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा। यहां लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार, (मध्यप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” राष्ट्रीय अभियान, राष्ट्रीय पोषण माह, सुमन सखी चैटबॉट और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की किश्त भी लाभार्थियों तक स्थानांतरित की गई। इस प्रसारण को उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा और इसकी सराहना की।

जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने रांसी स्टेडियम में पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने जिला चिकित्सालय में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अनेक विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *