-परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन सान्निध्य, आशीर्वाद और उद्बोधन
-जांगिड सेवा संघ, मुम्बई द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ, चेतना जागरण और जीवन-परिवर्तन का महोत्सव

ऋषिकेश। मां गंगा और भगवान शिव की पावन धरती ऋषिकेश में श्रीमद् भागवत कथा की ज्ञानधारा कथावाचक देवी चित्रलेख जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही है। आज के पावन अवसर पर श्रोताओं को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य, आशीर्वाद और उद्बोधन प्राप्त हुआ। उनके श्रीमुख से श्रद्धा, भक्ति और ज्ञान की दिव्य धारा प्रवाहित हुई, जिसने श्रद्धालुओं के हृदयों को गहराई तक स्पर्श किया। श्रोताओं को जीवन, मूल्य और अध्यात्म पर नए सिरे से चिंतन करने की प्रेरणा प्राप्त हुई
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि देवी चित्रलेखा जी की कथा शैली में सरलता है, उनकी वाणी में गहराई और प्रभाव है, हर शब्द मन की परतों को खोल देता है। भागवत के प्रसंग चाहे भगवान कृष्ण की बाल लीलाएँ हों, मीरा बाई की भक्ति हो, सुदामा की निष्ठा हो या प्रह्लाद का विश्वास हो, हर प्रसंग जीवन के सत्य को उजागर करता है।
स्वामी जी ने अपने भावपूर्ण संदेश में कहा कि श्रीमद् भागवत केवल एक आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन का संपूर्ण दर्शन है जो हमें प्रेम, करुणा, संयम और सेवा का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा हमें भीतर सत्य की ज्योति जागृत करने का संदेश देती है। जब मन पवित्र होता है, तब कर्म भी उज्ज्वल होते हैं और जीवन स्वयं एक ‘भागवत’ बन जाता है।
स्वामी जी ने आज के समय में बढ़ते तनाव, हिंसा, पर्यावरण संकट और सामाजिक विभाजन का उल्लेख करते हुए कहा कि इन चुनौतियों का समाधान केवल बाहरी प्रयासों से नहीं, बल्कि आंतरिक जागृति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का प्रेम, उनकी लीला, उनकी करुणा और उनका धैर्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने महाभारत काल में थे।
स्वामी जी ने कहा कि यदि हम अपने जीवन में सत्य, सेवा और सत्संग को स्थान दें, तो परिवार सुधरेगा, समाज सुधरेगा और राष्ट्र भी उन्नत होगा।
देवी चित्रलेखा जी के भजनों में ऐसी मिठास और भक्ति है कि मन स्वयं ही भगवान की ओर उन्मुख हो जाता है। “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों ने वातावरण को और भी रमणीय, अलौकिक और आध्यात्मिक बना दिया।
कथा के अंत में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने सभी से आह्वान करते हुये कहा कि जीवन को भगवान की ओर मोड़ें। अपने विचारों में पवित्रता लाएँ, अपने कर्मों में सेवा जोड़ें और अपने हृदय में प्रेम की गंगा प्रवाहित करे, यही भागवत का संदेश और जीवन का सार है।
जांगिड सेवा संघ, मुंबई द्वारा आयोजित यह ज्ञानयज्ञ उनकी सेवा-भावना और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का श्रेष्ठ उदाहरण है। ऐसे आयोजनों से न केवल व्यक्तिगत जीवन समृद्ध होता है, बल्कि समाज भी एक मजबूत आध्यात्मिक नींव प्राप्त करता है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ वास्तव में चेतना जागरण का एक दिव्य महोत्सव है।
स्वामी जी ने कथावाचक देवी चित्रलेखा जी और जांगिड सेवा संघ के पदाधिकारियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर हरित कथाओं के आयोजन का संदेश दिया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *