कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

*ज्वालापुर थाने का 50000/ रुपये (पचास हजार रुपये) का ईनामी अपराधी सीबीसीआईडी एवं ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार*

कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 164/18 धारा 406, 420, 120 बी भादवि व 3 UPID ACT व 3,4, 5 (क, ख, ग, ड),6 चिट फण्ड एव धन परिचालान (पाबन्दी) अधिनियम 1978 व 45(S) RBI ACT में वांछित/ईनामी अपराधी अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व0 श्री जागेश्वर तिवारी निवास ए-1597LIG आवास विकास कालोनी हंसपुरम थाना नौबस्ता जनपद कानपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 205 बिल्डिग सं0 02 , रेजेन्सी सरवम , टीटवाला, इस्ट कल्याण , थाना कल्याण तालुका (टीटवाला) जिला- ठाणे महाराष्ट्र जिसके विरुद्ध मा0न्यायालय हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये है ।

उक्त अभियुक्त काफी समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु विभिन्न राज्यो में तलाश/दबिशें दी गयी किन्तु कोई सुराग नही मिल पा रहा था। जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 50000/रुपये (पचास हजार रुपये) का ईनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त को सीबीसीआईडी द्वारा गैर प्रान्त महाराष्ट के थाना कल्याण तालुका से स्थानीय पुलिस की सहयोग से दबिश देकर अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त को बिल्डिग सं0 02 , फ्लैट नं0 205, रेजेन्सी सरवम , टीटवाला, थाना कल्याण तालुका (टीटवाला ईस्ट ) जिला- ठाणे महाराष्ट्र से दिनांक 07-12-2025 को गिरफ्तार कर बाद ट्राजिट रिमाण्ड के कोतवाली ज्वालापुर में दिनांक 9-12-2025 को दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गईl

गिरफ्तार अभियुक्त –

अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व0 श्री जागेश्वर तिवारी निवास ए-1597LIG आवास विकास कालोनी हंसपुरम थाना नौबस्ता जनपद कानपुर उ0प्र0 हाल निवासी फ्लैट नं0 205 बिल्डिग सं0 02 , रेजेन्सी सरवम , टीटवाला, इस्ट कल्याण , थाना कल्याण तालुका (टीटवाला) जिला- ठाणे महाराष्ट्र

पुलिस टीम

1-निरीक्षक श्री वेदप्रकाश थपलियाल (सीबीसीआईडी)

2-अ0उ0नि0 सुरेश स्नेही (सीबीसीआईडी)

3-का0 कर्मवीर सिह (सीबीसीआईडी)

4-का0 मनोज कुमार (सीबीसीआईडी)

5- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस टीम


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *