*जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग द्वारा आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं लाइफ सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित*

जिलाधिकारी महोदय, रूद्रप्रयाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा अपर जिलाधिकारी महोदय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशानुसार जनपद रूद्रप्रयाग के खांकरा स्थित मैक्स इफ्रां इंडिया लिमिटेड में आज दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं लाइफ सेफ्टी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वावधान में आपदा न्यूनीकरण, त्वरित राहत, बचाव कार्य एवं जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद रूद्रप्रयाग की मास्टर ट्रेनर कु० सीमा परमार (डी0डी0आर0एफ0/एस0डी0आर0एफ0) द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान क्षेत्र में विद्यमान एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं, आपदा के प्रकार, आपदा से पूर्व की तैयारी, आपदा के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय तथा आपदा पश्चात की आवश्यक कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में बेसिक आपदा प्रबंधन उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन परिस्थितियों में किए जाने वाले आवश्यक कार्य, अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की विधि, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आग से बचाव के उपाय, जंगली जानवरों से सतर्क रहने के तरीके तथा बाढ़ से बचाव के उपायों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त जनपद एवं राज्य स्तर के आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी देने के साथ-साथ मैक्स इफ्रां इंडिया लिमिटेड, खांकरा परिसर में स्थित सुरक्षित स्थानों एवं निकासी मार्गों के संबंध में भी अवगत कराया गया।

साथ ही सभी उपस्थित कार्मिकों को भू-देव एप के बारे में जानकारी देते हुए एप डाउनलोड भी करवाया गया। इस अवसर पर मैक्स इफ्रां इंडिया लिमिटेड, खांकरा के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित कुल 100 से अधिक कार्मिक उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *