*हरिद्वार पुलिस*

*SSP हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर हुआ घटना का खुलासा*

*दोनों आरोपियों को पुलिस ने खानपुर के जंगलों से धर दबोचा*

*पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती में दोनों आरोपी जा चुके हैं जेल*

*आरोपी सनी लगातार कर रहा था विनय त्यागी की रेकी*

*प्रथम दृष्ट्या जाँच में आरोपी सनी एवं विनय त्यागी के बीच चल रहा था पैसों का लेनदेन*

एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में लक्सर क्षेत्र में हुई गोलीकांड की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा किया गया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित की गई अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर के जंगलों से, बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में काशीपुर में हुई डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं।

पैसे मांगने पर विनय त्यागी लगातार सनी यादव को जान से मरवाने की धमकी दे रहा था।

जिस पर सन्नी काफी समय से विनय त्यागी की लगातार रेकी कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि विनय त्यागी रुड़की जेल में बंद है और दिनांक 24-12-2025 को लक्सर न्यायालय में पेशी पर लाया जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर सन्नी ने अपने साथी अजय के साथ मिलकर बदले की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए, दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके संबंध में जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जारी है l

*नाम पता आरोपित*

1. सन्नी यादव उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह

निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 28 वर्ष (मुख्य अभियुक्त)

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सन्नी यादव उर्फ शेरा कोतवाली काशीपुर

1_Cr no 27/12 u/s 302,201,120b 34,364a,386 ips

2,=Cr no 630/23 धारा 395,412,34 ipc

अभियुक्त अजय का आपराधिक इतिहास Cr no 630/23 धारा 395,412,34 ipc

2. अजय पुत्र कुंवर सैन निवासी खरमासा कॉलोनी, थाना कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी*

1. तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस

2. 32 बोर मय 02 जिंदा कारतूस


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *