District Judge, पचास वर्षों से वकालत करने वाले वकीलों को जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया सम्मानित।
District Judge, Narendra Dutt honoured lawyers who have been practicing for fifty years.
वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन के विशिष्ट अवसरों पर कुशल मंच संचालन को याद किया गया।
District Judge, हरिद्वार में पिछले पचास वर्षों से लगातार वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जनपद न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र दत्त ने शाल ओढ़ा और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में सुशील कुमार भसीन, गंगा शरण खन्ना, रविंद्र सिंह अरोड़ा, ओम प्रकाश शर्मा,रमेश चंद चौहान को बुधवार को हरिद्वार जिला बार संघ द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया।
बार संघ अध्यक्ष जस महेंद्र सिंह और महामंत्री विपिन द्विवेदी ने सभी सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी और पांचों वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन द्वारा विशिष्ट अवसरों पर उनके कुशल मंच संचालन के विभिन्न प्रसंगों को याद किया तथा संघ की परम्परा की जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, सुभाष त्यागी,उत्तम सिंह चौहान उपस्थित थे।
अधिवक्ता सुशील कुमार भसीन को उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा भी एक कार्यक्रम में उनकी सेवाओं और मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया।