Oplus_16908288

Freedom fighter, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रामचंद्र शर्मा की पुत्रवधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का निधन।

Freedom fighter, Shri Ramchandra Sharma’s daughter-in-law and Hindi litterateur Dr Pratima Sharma passed away.

हरिवंश राय बच्चन पर की थी डॉक्टर प्रतिभा शर्मा ने पीएच

Freedom fighter, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री राम चंद्र शर्मा की पुत्रवधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का आज सुबह उनके कनखल स्थित निवास पर निधन हो गया

88 वर्ष की अवस्था में उन्होंने सुबह 4:00 बजे अंतिम सांस ली
आज दोपहर एक 1:30 बजे उनका अंतिम संस्कार कनखल शमशान घाट पर किया गया।
डॉ. प्रतिमा शर्मा हरिद्वार के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री रामचंद्र शर्मा के बेटे डॉ. सुरेंद्र दत्त शर्मा की पत्नी थीं, उनकी सास एवं जेठ वैद्य विष्णु दत्त शर्मा भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं।
इस परिवार का महात्मा गांधी , पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा सरदार वल्लभभाई पटेल आदि से निकट का संपर्क रहा है।

डॉ. प्रतिमा शर्मा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सुप्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन पर पीएचडी की थी।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी सहित कई स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारीयों ने कनखल श्मशान घाट पहुंच कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा श्री महाकालेश्वर महादेव दिवंगत आत्मा की आगे की विकास यात्रा निर्विघ्न पूरी करें, ऐसी प्रार्थना करते हैं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सभी सदस्यों की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शत शत नमन।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *