*पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा ली गई माह जनवरी -2026 की अपराध गोष्ठी दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

आज दिनांक 10/02/2026 को एस0पी0 जी0आर0पी0 उत्तराखण्ड, सुश्री अरुणा भारती द्वारा पुलिस कार्यालय, जीआरपी के सभागार में माह जनवरी -2026 की *अपराध गोष्ठी/सम्मेलन* लिया गया।

जिसमें सर्वप्रथम पुलिस लाईन मे नियुक्त कानि0 ओपिन कु्मार, पुलिस लाईन जीआरपी द्वारा माह जनवरी -2026 मे किये गयें सराहनीय कार्य करने पर *इम्पलाँय ऑफ दा मन्थ* घोषित करते हुए प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

⭕अपराध गोष्ठी में अपराध शीर्षकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए-

▪ सभीे थाना प्रभारीयो को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को *सचेत एप्प* डाउनलोड कर उक्त एप्प का अधिक से अधिक प्रसार प्रचार हेतु निर्देशित किया गया ।

▪ सभी थाना/शाखा प्रभारियों को कार्मिकों का मासिक रुप से सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

▪ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे दो माह के *ऑपरेशन स्माईल* अभियान मे प्रगति लाने हेतु प्रभारी ऑपरेशन स्माईल को निर्देशित किया गया ।

▪ एन0 डी0पी0एस0 के मामलो मे नई गाईड लाईन से अवगत कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

▪सीसीटीएनएस के सभी *आई.आई. एफ. फार्म* अद्यावधिक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

▪ अभियोगों से सम्बन्धित माल मुकदमाती निस्तारण व वाहनों की नीलामी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

▪ वर्ष 2025 की लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

▪ महिला अपराधों के प्रति संजीदा एसपी जीआरपी द्वारा प्रत्येक थाने में *महिला हैल्प डेस्क* पर 24 × 7 कम से कम एक महिलाकर्मी को नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पीडित महिला को समय रहते समुचित सहायता की जा सके।

▪ कुम्भ के दिशा निर्देशों हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

▪ निरोधात्मक कार्यवाही जैसे- *पुलिस एक्ट, एम0वी0 एक्ट, आबकारी एक्ट, व कोटपा एक्ट* में अधिक से अधिक कार्यवाही पर जोर दिया गया।

▪ थाने पर अकारण लम्बित मालों का शीघ्र निस्तारण करने की कार्यवाही करें।

▪ जहर खुरानी व टिकट धोकाधडी के बारे मे भी सभी थाना प्रभारियों को निर्देशीत किया गया की अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ए0सी0आर0 देखने सम्बन्धि देिशा निर्देश दिये गये ।

▪ रेलवे स्टेशनों पर वर्तमान मे चल रहे *पुलिस आपके द्वार* अभियान के अन्तर्गत यात्रियों को जहर खुरानी व टिकट धोखाधडी के बारे मे जागरुक कर प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशीत किया गया ।

▪ *हैल्प लाईन नम्बर 112,139, 1930* का रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रचार-प्रसार करायें।

▪ रेलवे स्टेशनों पर फोन चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर सी0सी0टीवी0 आदि के माध्यम से चैक कर आवश्यक कार्यवाही समय से करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

▪ ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु ट्रेनों मे एस्कोर्ट ड्यूटी, सुनसान रेलवे ट्रैकों पर पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

▪ मासिक अपराध गोष्ठी के अन्त में लम्बित अभियोगों के सम्बन्ध में थाना प्रभारियों को जिसमें लम्बे समय से लम्बित अभियोगों का समय से निस्तारण करने व उन अभियोगों से सन्बन्धित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

▪ किसी भी घटना से सम्बन्धित सूचना का जी0डी0 में इन्द्राज अवश्य करें इसके अतिरिकत थाने के अन्य अभिलेखों को समय-समय पर अद्यावधिक किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।

उक्त अवसर पर समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *