oplus_2

Freedom Fighter Successor, प्रदेश व्यापी सम्मान यात्रा का आयोजन करेगी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ।

Freedom Fighter Successor, Family Committee will organize a state-wide felicitation tour.

स्वतंत्रता सेनानीयों के वंशजों को अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास को स्मृत रखना देश हित में जरुरी – जितेन्द्र रघुवंशी

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन

डॉ वेद प्रकाश आर्य अध्यक्ष तथा जितेन्द्र रघुवंशी पुनः महासचिव चुने गए

Freedom Fighter Successor, हरिद्वार 22 फरवरी, भारत के स्वतंत्रता इतिहास को अपने बलिदानों से लिखने वाले स्वतंत्रता सेनानीयों के शौर्य और उनकी गाथाओं का पुनर्स्मरण कराने का लक्ष्य लेकर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति अप्रैल में पूरे प्रदेश में सम्मान यात्रा का आयोजन करेगी।

Oplus_16908290
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
oplus_2
Oplus_16908290

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के आज सम्पन्न हुए जिला इकाई के पुनर्गठन के बाद पुनः महासचिव चुने गए जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा आज इस बात की जरूरत है कि भारत के स्वतंत्रता सेनानीयों के वंशज अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास को विस्मृत न कर उनके पैतृक सम्मान को स्मरण रखते हुए अपनी पहचान और मान को आगे बढाये और हृदय में राष्ट्र प्रेम की लौ को हमेशा प्रज्वलित रखें ।

उन्होंने कहा, हम उत्तराखंड में भी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारीयों को असम राज्य के पैटर्न पर पेंशन योजना लागू करने और झारखंड सरकार के समकक्ष सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह करेंगे, इसके लिए शीध्र ही उनसे मुलाकात का प्रयास किया जायेगा।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) का आज पुनर्गठन किया गया, पदाधिकारियों का चुनाव आज कैम्प कार्यालय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह मार्ग, प्रज्ञाकुञ्ज, जगजीतपुर में वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने त्यागपत्र सौंपे, चुनाव प्रक्रिया में सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
सर्वप्रथम संगठन के संरक्षक के रूप में करतल ध्वनि के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार को मनोनीत किया गया। वर्तमान अध्यक्ष देशबन्धु ने अपने लिखित त्याग पत्र पर उल्लेख किया कि मैने अपनी अस्वस्थता के कारण त्यागपत्र दिया है, अपने स्थान पर अर्जुन सिंह राणा का नाम प्रस्तावित करता हूँ। अतः उसे स्वीकार करते हुए अन्य कर्मठ सदस्य को यह दायित्व दिया जाए देशबन्धु के पुरुषार्थ की चर्चा करते हुए भारत भूषण विद्यालंकार ने भारी मन से अध्यक्ष के त्यागपत्र को स्वीकार करने की घोषणा की।

देशबन्धु द्वारा अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित नाम अर्जुन सिंह राणा ने भी अस्वस्थता के कारण अध्यक्ष का दायित्व स्वीकार नहीं किया, उन्होंने डॉ वेद प्रकाश आर्य का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया तत्पश्चात डॉ वेद प्रकाश आर्य को हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
संगठन के हितों को देखते हुए भारत भूषण विद्यालंकार ने वर्तमान महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी के त्यागपत्र को अस्वीकार करने की घोषणा की, रघुवंशी की मनाही के बाद भी हर्ष ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए भी महासचिव चयनित किया गया।
मार्गदर्शक मंडल में सर्वश्री डॉ सुनील कुमार जोशी, डॉ विनोद प्रकाश उपाध्याय, देशबन्धु, धर्मवीर धींगरा तथा राजकुमार अग्रवाल का चयन हुआ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, उपाध्यक्ष आचार्य करुणेश मिश्रा, अशोक कुमार चौहान, राजीव कुमार सैनी, ललित कुमार चौहान, संगठन सचिव अनुराग सिंह गौतम, संयुक्त सचिव आदित्य गहलौत, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दिवाकर का चयन किया गया

संगठन की मीडिया प्रभारी के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा का चयन किया गया,धीरज कुमार शर्मा भी मिडिया प्रभारी का दायित्व देखेंगे।

हरिद्वार नगर प्रभारी विवेक कुमार शर्मा, ज्वालापुर कनखल प्रभारी चन्द्र प्रकाश मगन, लक्सर प्रभारी यशपाल सिंह, बहादराबाद प्रभारी यशवन्त कुमार चौहान, बहादुरपुर जट्ट प्रभारी श्रीमती ममता धीमान, रुड़की प्रभारी डॉ संजय चौबे, भगवानपुर प्रभारी मोहित कुमार सैनी तथा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में सर्वश्री रमेश कुमार विशाल टेलर्स, रमेश चंद्र गुप्ता, कैलाश चंद्र वैष्णव, नरेंद्र कुमार सैनी, अनूप बंसल, नरेंद्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, निर्दोष कुमार, परमेश कुमार, श्रीमती मंजुलता भारतीय, श्रीमती मनीषा चौहान को चयनित किया गया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार द्वारा सभी पदाधिकारियों को अपने पद का दुरुपयोग न करने, अपने पूर्वजों के यश को कलंकित न करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए तन, मन और धन से संघर्ष करने तथा अपना स्वरूप गैर राजनीतिक बनाए रखकर किसी भी राजनीतिक पार्टी पर टीका टिप्पणी न करने की शपथ दिलाई गई। अन्त में महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों को उनके चयन पर बधाई देते हुए निष्ठापूर्वक हर सेनानी परिवार को एकजुट करते हुए हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान को व्यापक स्तर पर विस्तारित करने का आह्वान किया।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Freedom Fighter Successor, प्रदेश व्यापी सम्मान यात्रा का आयोजन करेगी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *