कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा भंडांफोड़
सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी
फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार
मोबाईल रिपेरिंग दुकान की आड़ में बिजनौर निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज
आरोपी युवक ने पिपलेश्वर मन्दिर रावली महदूद के पास मोबाईल रिपेरिंग की दुकान खोलकर बनाया था फर्जी दस्तावेज बनाने का अड्डा
मौके से फर्जी आधारा कार्ड, फर्जी मार्कशीट व इलेक्ट्रोनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद
पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।
अभियान के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा दिनांक-22.02.2026 को एक ऐसे मोबाईल रिपेरिंग की दुकान का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक इलेक्ट्रानिक उपकरण के सहारे फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था।
संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान थाना सिडकुल क्षेत्र में पिपलेश्वर मन्दिर के पास रावली महदूद में मोबाईल रिपेरिंग की दुकान में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधारा कार्ड/मार्कशीट व अन्य दस्तावेज बनाता हुआ पाया गया।
पूछताछ में आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार बताया तथा फर्जी आधारा कार्ड/फर्जी मार्कशीट व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेज बनाने की जानकारी दी।
आरोपी द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया कि जो लोग सिडकुल में नौकरी करने बाहरी राज्यों से आते है उनको उत्तराखण्ड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता होने पर मै किसी भी आधार कार्ड मे नाम पता चेंज व उम्र कम ज्यादा कर व प्रिंट निकालकर कस्टमर को दे देता हूँ।
आरोपी पुनीत कुमार की दुकान की तलाशी से 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित), 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा-318(2)/336(3)/338/339 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया है।

विवरण आरोपित-
पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कासमाबाद पोस्ट बुढनपुर थाना स्योहरा जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता पिपलेश्वर मंदिर रावली महदूद थान सिडकुल जिला हरिद्वार
बरामदगी-
1- 01 अदद लैपटाप सिल्वर
2- 01 अदद लैपटाप चार्जर,
3- 01 कलर प्रिंटर स्कैनर
4- 01 की-बोर्ड
5- 04 नग आधार कार्ड (02 कूटरचित)
6- 09 हाईस्कूल अंकतालिकायें कूटरचित छायाप्रतिंया
पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
2- व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
3- उ0नि0 बबलू चौहान, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
4- अ0उ0नि0 संजय चौहान, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
5- हे0का0 406 जितेन्द्र मलिक, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
6- हे0का0 217 देशराज, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
7- का0 685 गजेन्द्र प्रसाद, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
8- का0 417 मुकेश, थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार