जिलाधिकारीने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा

जिला योजना इव राज्य योजना के अंतर्गत अवशेष धनराशि का शीघ्र व्यय करना सुनिश्चित करे संबंधित अधिकारी

जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही करे संबंधित अधिकारी

जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को गंभीरता से ले सभी अधिकारी

हरिद्वार। जिला योजना,राज्य योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्गत की गई धनराशि में से अवशेष धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक ली।
बैठक में उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति पर है तथा जिन विभागों ने जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत धनराशि व्यय नहीं की गई है,वह विभाग माह फरवरी के अंत तक शत प्रतिशत धनराशि व्यय करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।राज्य सेक्टर के अंतर्गत जो भी कार्य किए जाने है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करते हुए स्वीकृत धनराशि का व्यय करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि जो विभाग बी एवं डी श्रेणी में है,उन्हें ए श्रेणी में आने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर त्वरित कार्यवाही करे संबंधित अधिकारी

जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन विभागों में घोषणाएं कार्यवाही हेतु लंबित है उन घोषणाओं पर संबंधित अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं विलंब न किया जाए,सभी अधिकारी गंभीरता से कार्यवाही करना सुनाश्चित करे।

जनपद में चलाए जा रहे सफाई अभियान को सभी अधिकारी गंभीरता से ले तथा सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों में चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरंतर मॉनिटरिंग करे

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में विगत तीन माह से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें सभी अधिकारियों द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को ओर बेहतर करने के लिए चमा चम सड़क सफाई अभियान 21 फरवरी से 03 मार्च तक जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है,इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,व्यापार मंडल ,धार्मिक संस्थाओं,स्वयंसेवी संस्थाओं एवं ग्रामीणों को इस अभियान में शामिल करने हेतु सभी को प्रेरित करते हुए सफाई अभियान में सभी का सहयोग लिया जाए एवं जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाया जा सके तथा तीर्थ नगरी में आने वाले पर्यटकों श्रद्धालुओं को स्वच्छ साफ वातावरण उपलब्ध हो सके तथा वह जब अपने गंतव्य को लौटे तो अपने साथ सुखद अनुभव के साथ जाए।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *