बास्केटबाल एवं वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए मुकाबला शुरू

ओएनजीसी ने बीपीसीएल को हराकर बढ़त हासिल की

देहरादून। ओएनजीसी द्वारा पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के तत्वावधान में परेड़ ग्राउन्ड स्थित इंडौर स्टेडियम में 33वां बाॕस्केटबाल एवं 45वां वालीबॉल चैम्पियनशिप के लिए मुकाबला शुरू हो गया है।

6 मार्च से 9 मार्च तक चलने वाले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ओआईएल,एवं एमआरपीएल के खिलाडी दमखम के साथ भाग ले रहे हैं, उक्त प्रतियोगिता में वालीबॉल की आठ टीमें और बाॕस्केटबाल की छह टीमें भाग लेकर खेल कौशल का प्रर्दशन करेंगी।

टूर्नामेंट का शुभारम्भ ओएनजीसी के निदेशक (एचआर) मनीष पाटिल एवं प्रमुख मानव संसाधन सेवाएं नीरज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर ओएनजीसी के निदेशक मनीष पाटिल ने खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल हमें स्वस्थ रहने व टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों को विकसित करने मे मदद करते है। उन्होने सभी खिलाडियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। एचसीए नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडियों को देखकर मुझे असीम हर्ष व गर्व हो रहा है। उन्होने कहा खेल केवल जीतने का जरिया नही है बल्कि यह टीमवर्क अनुशासन और सहयोग सिखाता है। खेल शारिरिक मजबूती ही नही यह मानसिक मजबूती का भी साधन है।उन्होने कहा ओएनजीसी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृति योजना भी संचालित करता है।

पब्लिक सेक्टर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की मेम्बर सेकेट्ररी सबीना चौधरी ने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। मैदान में हार -जीत से बडी खेल भावना और आपका समर्पण है।

आज का शुरूआती वालीबॉल मैच ओएनजीसी व बीपीसीएल के मध्य खेला गया । जिसमें ओएनजीसी ने बीपीसीएल को 3-0 से शिकस्त देकर बढ़त हासिल की। वहीं बाॕस्केटवाल मैच में ओएनजीसी(71) ने आईओडी(39) और ओआईएल(89) ने आईओसीएल(45) को शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया ।

इस मौके पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख निशांत कुमार, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं इंचार्ज वालीबाल अविनाश कुमार यादव, उप महा प्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल इंचार्ज दिनेश कुमार, बास्केट वाल फेडरेशन आफ इंडिया के तकनीकी निदेशक नारमन आईसेक

इंचार्ज कबड्डी जगबीर सिंह, इंचार्ज एथलेटिक प्रीतम बिंद, सुरेश रनौत, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पान्डे, मनदीप ग्रेवाल, अनूप बिष्ट मातबर सिंह असवाल समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *