नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का भव्य संगम देखने को मिला।
**भारतीय जनता पार्टी** के तत्वावधान में **भाजपा 21, कैंट विधानसभा** अंतर्गत वार्ड 3, कैहरीगांव में “सामूहिक कन्या पूजन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक उपस्थित कंचकों का सामूहिक पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवरात्रि के तृतीय दिवस माँ चन्द्रघंटा के स्वरूप में पधारी कन्याओं का विधि-विधान से चरण प्रक्षालन किया गया। चंदन-रोली का टीका लगाकर, मौली बांधकर, चुनरी ओढ़ाकर तथा प्रसाद भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने भगवतियों का पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर **सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल**, महानगर अध्यक्ष, भाजपा द्वारा **कैंट विधानसभा** क्षेत्र में चल रहे विशाल कन्या पूजन अभियान की भी जानकारी दी गई। अभियान के अंतर्गत लगभग **11,000 कन्याओं के पूजन** का संकल्प लिया गया है, जिसमें प्रतिदिन करीब **1,500 कन्याओं का पूजन** विभिन्न मंडलों में विधि-विधान से किया जा रहा है। पूजन उपरांत सभी कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार वितरित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह पुण्य कार्य सफल हो रहा है। माँ भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।
कन्या पूजन में प्रमुख रूप से
निवर्तमान सभासद कमल राज, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सेमवाल, महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र घेयल, मंडल अध्यक्ष सरदार पटेल आशीष शर्मा, प्रदेश प्रकोष्ठ पदाधिकारी सूरज भाटिया, मंडल मंत्री रिया नैथानी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया डोभाल, महानगर मंत्री ओबीसी मोर्चा राजेश सैन, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह गुसांई, उदय दत्ता, राधेश्याम, सोनू सरकैन, राजी कुमार, जितेन्द्र कुमार सूद, अशोक कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, विनीत कुमार, वंदना सिंह, मधु कुमारी, श्रीमती भट्ट, सीमा देवी, दीपक कुमार, संजय कुमार, पुरन सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।