Oplus_16908322

वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा बनी आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

 

आईसना की सदस्यता के लिए प्रदेश में महाअभियान शुरु, शीघ्र किया जायेगा नई कार्यकारिणी का गठन- शशि शर्मा

भारत के राजपत्र के अंतर्गत अधिसूचित पत्रकारों की अग्रणी संस्था आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की राष्ट्रीय महामंत्री आरती त्रिपाठी ने एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
महामंत्री आरती त्रिपाठी ने श्रीमती शशि शर्मा में अपना पूरा विश्वास प्रकट करते हुए कहा श्रीमती शशि शर्मा उत्तराखंड की बहुत अनुभवी और प्रतिष्ठित महिला पत्रकार है मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड प्रदेश में आईसना के विस्तार और स्माल न्यूज पेपर्स के हितों के लिए कार्य करेंगी ।
आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने कहा संस्था के विस्तार और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा संगठन की प्रदेश इकाई राज्य में सदस्यता अभियान चलाते हुए पत्रकारों के नये सदस्यता आवेदन आमंत्रित करती है, सदस्यता अभियान पूरा होने के साथ ही प्रदेश इकाई के चुनावों की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी।

श्रीमती शशि शर्मा ने कहा जो भी छोटे समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार आईसना की सदस्यता ग्रहण करना चाहते है वे व्हाट्सएप नंबर 9837776625 तथा 80777 27740 पर अपना आवेदन भेज सकते हैं, आईसना पत्रकारों के हितों के हर संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ नजर आयेगी।

प्रदेश के विभिन्न पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने श्रीमती शशि शर्मा के मनोनयन पर उन्हे शुभकामनाएं भेज कर प्रसन्नता व्यक्त की है, श्रीमती शशि शर्मा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति और पत्रकार पेंशन सम्मान योजना की सदस्य भी हैं।

ये जानकारी आईसना के पूर्व प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह ने देते हुए कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती शशि शर्मा जी के नेतृत्व में आईसना पत्रकारों के लिए संकट मोचक साबित होगी।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

One thought on “वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा बनी आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष”
  1. Congrats mam you are the best 💕💕💞💞☺️☺️ aap apne kam ke prati bahut acchi sabit hongi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *