Oplus_16908322

Baba Narsingh Das, बाबा नरसिंह दास महाराज ढेरियां वाले की 21वीं पुण्यतिथि पर उछाली आश्रम में धूम

Baba Narsingh Das, Celebrations erupted at the ashram on the 21st death anniversary of Baba Narsingh Das Maharaj Dheria Wale.

Baba Narsingh Das, बाबा नरसिंह दास जी महाराज ढेरियां वाले की 21वीं पुण्यतिथि पर उनके प्रति श्रद्धा और समर्पण की अभिव्यक्ति के रूप में रामानंदीय वैष्णव मंडल द्वारा गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।
कथा श्रवण के लिए देश के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों और स्थानीय आश्रमों के संत महंत महामंडलेश्वर हरिद्वार पधारे हैं।
नरसिंह दास महाराज की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास चिन्मयानंद बापू द्वारा श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह कथा वाचन किया जा रहा है।

महंत विष्णु दास उछाली आश्रम हरिद्वार
महंत विष्णु दास उछाली आश्रम हरिद्वार

18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलने वाले 21वें गुरु स्मृति महोत्सव की जानकारी देते हुए महंत विष्णु दास महाराज ने कहा गुरु का सानिध्य जीवन का बड़ा सौभाग्य होता है गुरु की कृपा से मन में भक्ति और शांति का प्रकाश रहता है जैसे सूर्य से उजाला और फूलों से सुगंध मिलती है वैसे ही गुरु की कृपा से जीवन में सुख और ज्ञान मिलता है।

साकेत निवासी नरसिंह दास जी दरिया वाले महाराज की 21 में पुण्यतिथि पर उनके परम भक्त श्रीमती चंद बृजमोहन सेठ श्रीमती श्वेता नितिन सेठ वंदना और पुत्र भाव तथा अनिरुद्ध द्वारा इस कथा का आयोजन किया जा रहा है।

18 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ शुरू हुए आयोजन में 23 अप्रैल को गंगा जन्म महोत्सव के अवसर पर गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम से हर की पैड़ी तक एक शोभा यात्रा का आयोजन संध्या काल में किया जाएगा।
प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक कथा हवन पूजन किया जा रहा है, 24 अप्रैल को एक भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा ,25 अप्रैल को गुरुदेव को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथी भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा ।
गुरु सेवक निवास उछाली आश्रम के समस्त शिष्य परिवार सहित उनके शिष्य पुनीत दास अधिकारी राघवेंद्र दास अमन दास रामचंद्र दास गणेश शालिग्राम अमर दास गौरव तथा आश्रम के तमाम संत और विद्यार्थी अपने गुरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *