उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारण किया जाए मुख्य विकास अधिकारी
उद्योग लगाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से किया जाए निस्तारण
हरिद्वार। उद्योग मित्रों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति एकल खिड़की जिला प्राविधिक समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें विभिन्न औद्यौगिक इकाईयों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिये है कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार ससमय अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करे तथा जो आवेदन विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है उनसे आपसी समन्वय के साथ लम्बित आवेदनों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि मिनी औद्योगिक इकाईयों को आवंटित भूखण्ड/शेड के पश्चात इकाईयों की स्थापना उत्पादन नही किया जा रहा है तो ऐसे इकाईयों को अंतिम अवसर देते हुए नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार ,महाप्रबन्धक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल कमल कफल्टिया,सीओ सदर एसपी बलूनी, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की अमरजीत कौर, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी, उद्योग मित्र ऋषभ गुप्ता,केतन भारद्वाज,अजय कुमार गर्ग, शिवम गोयल, मनोज गौतम,प्रवीण गर्ग, विवेक अग्रवाल, नितेश कुमार जैन सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के उद्योग मित्र मौजूद रहें।