चंडीगढ़ का परिवार टिहरी के पास कार समेत गिरा खाई में

जनपद टिहरी- कोटि कॉलोनी क्षेत्र खाण्डखाल के पास हुई दुर्घटना, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंडीगढ़ से उत्तराखंड घूमने आया एक परिवार आज 23 सितंबर 2023 को सुबह कोटि कॉलोनी के पास अचानक कार के अनियंत्रित होने के कारण लगभग 30मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

चंडीगढ़ का परिवार टिहरी के पास कार समेत गिरा खाई में
चंडीगढ़ का परिवार टिहरी के पास कार समेत गिरा खाई में
चंडीगढ़ का परिवार टिहरी के पास कार समेत गिरा खाई में
चंडीगढ़ का परिवार टिहरी के पास कार समेत गिरा खाई में

जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ गई, स्थानीय लोगो ने SDRF को सूचित किया कि खाण्डखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होने से लगभग 30 मीटर खाई में गिर गया है।

सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी राकेश सिंह के मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे, SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी व कार सवार सभी 5 लोगो को खाई से बाहर निकाला।

सौभाग्य से सभी लोग मामूली रूप से घायल थे जिन्हें टीम द्वारा रोप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाया गया।

कार सवारों में,1. स्वरुप सिंह चौहान उम्र 53 वर्ष पुत्र जागनाथ सिंह चौहान, निवासी :- 41 A 334/02 चंडीगढ़।
2. हमेल सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र शेर सिंह, निवासी :- नांगल डैम जिला रोपड़ पंजाब।
3. श्रीमती मालती देवी उम्र 40 वर्ष
4. राजवीर सिंह उम्र 18 वर्ष
5. साहिल उम्र 16 वर्ष को समय रहते सकुशल बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed