AISNA Uttarakhand,आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की राजधानी ईकाई का गठन सम्पन्न।

AISNA Uttarakhand, The formation of the capital unit of All India Small Newspapers Association Uttarakhand was completed.

बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती शशि शर्मा को माल्यार्पण और शाल भेंट कर किया सम्मानित महामंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को किये नियुक्ति पत्र वितरित।

30 मई को पत्रकारिता दिवस पर प्रदेश के जनसरोकारों के लिए निर्भीकता से कलम उठाने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने किया जायेगा।

ये केवल नियुक्ति पत्र नहीं संगठन के प्रति दायित्व और कर्तव्य धारण का अवसर है,ये अवसर है अपने तमाम साथी पत्रकारों के हितों के लिए सजग खड़े होने का, हम अपने आप में एक शक्ति हैं और अब अवसर है इस शक्ति को शक्तिपुंज में बदलने का, आईसना हम सबको ये अवसर प्रदान करता है कि हम स्वयं को महत्वपूर्ण माने और अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो कर समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

AISNA Uttarakhand, देहरादून।ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना), उत्तराखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण और ऊर्जावान बैठक संपन्न हुई।

AISNA Uttarakhand,आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की राजधानी ईकाई का गठन सम्पन्न।
AISNA Uttarakhand,आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की राजधानी ईकाई का गठन सम्पन्न।

बैठक में संगठन के सदस्यों की बडी संख्या में मौजूदगी के दौरान संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नये दायित्व के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए , नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए संगठन की उत्तराखंड इकाई की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने कहा ये केवल नियुक्ति पत्र नहीं संगठन के प्रति दायित्व और कर्तव्य धारण का अवसर है,ये अवसर है अपने तमाम साथी पत्रकारों के हितों के लिए सजग खड़े होने का, हम अपने आप में एक शक्ति हैं और अब अवसर है इस शक्ति को शक्तिपुंज में बदलने का, आईसना हम सबको ये अवसर प्रदान करता है कि हम स्वयं को महत्वपूर्ण माने और अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो कर समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

हरिद्वार रोड स्थित ‘GID रेस्टोरेंट’ में 14 मई को ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन (आइसना), उत्तराखंड इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के गिरते स्तर को बचाने के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं पर मुखर होकर लड़ने का संकल्प लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता: वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ने की इस बैठक में अतिथि के रूप से आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड गुरदीप सिंह टोनी रहे।
सोमपाल सिंह (प्रदेश महासचिव) ने जिला कार्यकारिणी देहरादून की घोषणा करते हुए बैठक के मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी के विस्तार को मंजूरी दी , उन्होंने कहा संगठन द्वारा ​प्रदेश के विभिन्न जिलों में आईसना के पत्रकारों की सक्रियता बढ़ाने हेतु जिला कार्यकारिणीयों का गठन निरंतर किया जा रहा है, देहरादून जनपद के गठन के बाद प्रदेश के तमाम जिलों में शीध्र ही ईकाईयां गठित कर वर्तमान में साप्ताहिक और स्थानीय दैनिकों से जुड़े पत्रकारों के हितों पर मुखर होकर काम किया जायेगा।

​ इस बैठक के दौरान सोमपाल सिंह (प्रदेश महासचिव) ने जिला कार्यकारिणी देहरादून की घोषणा करते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र सौंपे,
संगठन की ओर से देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार बसंत पंत को महानगर अध्यक्ष , महिला पत्रकार कुमारी पूनम आर्या को सचिव पद पर नियुक्त किया, साथ ही अनूप ढौंडियाल, अशोक रावत को उपाध्यक्ष , सुश्री मेघा गोयल सह सचिव, संगठन मंत्री जितेंद्र नय्यर, श्रीमती नया गोयल एवं आयुषी थलवाल कार्यक्रम संयोजक, कुमारी प्रज्ञा सिंह कार्यालय प्रभारी, सोनू उनियाल जिला अध्यक्ष चमोली, टिहरी जनपद से अध्यक्ष,नीरज पाल, इफ्तिखार अंसारी जिला प्रभारी हरिद्वार, सलीम खान, जावेद हसन अनिल आनंद, बाबू हसन, कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी को नियुक्ति प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि गुरदीप सिंह टोनी आईसना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक उत्तराखंड ने सभी जिले के पदाधिकारी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में पत्रकारों को हितों को लेकर और पत्रकारों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए एक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ये अपेक्षा रखता हूं कि सभी चयनित पदाधिकारीगण अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे । और संगठन हित में निरंतर सक्रिय रहकर संगठन के लिए कार्य का मिसाल कायम करेंगे। पत्रकारों की समस्या और पीड़ाओं के नियंतर सजग रहकर भूमिका अदा करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी ।
आगामी 30 मई को ‘पत्रकार दिवस’ की रूपरेखा तैयार करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई साथ ही संगठन के प्रदेश के सहसचिव अफरोज खां ने भी सभी पत्रकारों को संबोधित किया और सभी को ऊर्जावान संदेश से प्रभावित किया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि एक जुटता में ही शक्ति है और संगठन की पहचान है।* वही महासचिव सोमपाल सिंह ने ​जिले के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देती हूं और उपरोक्त सभी नियुक्तियों को आईसना-उत्तराखंड इकाई कि ओर से अपनी स्वीकृति प्रदान करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे, संगठन की असली ताकत उसकी सक्रियता में है।

बैठक में आगामी (30 मई) पत्रकार दिवस पर ‘पत्रकार सम्मान समारोह’ के रूप में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। ​सदस्यों ने प्रस्ताव दिया कि इस वर्ष उन पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाए जिन्होंने जनसरोकारों से जुड़ी खबरों को निर्भीकता से उठाया है, संगठन द्वारा पत्रकार दिवस की तैयारी शुरू कर दी गई है।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारों की कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु उन्हें अपने साथ जोड़कर भी चलेगा।

बैठक का संचालन इफ्तिखार अंसारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की यह नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती शशि शर्मा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड एवं सदस्य पत्रकार कल्याण कोष एवं पेंशन योजना, सोमपाल सिंह प्रदेश महासचिव एवं प्रिंट मीडिया विज्ञापन सूचीबद्धता समिति सदस्य, श्रीमती दीपा महेश्वरी सह-संयोजक कुमाऊं उत्तराखंड , प्रदेश सह-सचिव अफरोज खां, कोषाध्यक्ष धीरज पाल सिंह, बसंत पंत, पूनम आर्य, सोनू उनियाल ,जितेंद्र नय्यर, अनिल आनंद, सलीम खान, जावेद हसन, बाबू हसन, श्रीमती सविता थलवाल, प्रज्ञा, सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *