स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाने वाले लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता से स्वीकृत करे संबंधित बैंक- अपर जिलाधिकारी

वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग व स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), पीएमएफएमई एवं एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति समयबद्ध रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रगति को संतोषजनक बताते हुए कुछ योजनाओं में अपेक्षित सुधार की आवश्यकता भी जताई गई। अपर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाया जाए। साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।
उन्होंने ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को अधिक से अधिक ऋण वितरित कराते हुए 40 प्रतिशत से अधिक ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31 मार्च 2026 तक कुल 2964040 बचत खाते खोले जा चुके है तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 706687 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 192495 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 तक 161811 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।बैंक खातों से आधार सीडिंग 31 मार्च 2026 तक 2964040 सक्रिय बैंक खाते थे,जिसमें से 2627240 खातों में आधार सीडिंग कर दी गई है।
इसके साथ ही RSETI के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, एसबीआई  हरिद्वार के रीजनल मैनेजर, पीएनबी के चीफ मैनेजर गोपाल कुमार ,आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *