कोतवाली झबरेडा

03 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी

तंत्र-मंत्र/ जादू टोने के लिए किया जा रहा था बच्चे का अपहरण, हरिद्वार पुलिस की तत्काल कार्यवाही से किया गया बच्चे को अभियुक्त सहित रिकवर

बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता भी आयी सामने, जोर शोर से तलाश में जुटी पुलिस

बच्चे की सकुशल बरामदगी पर लगा बधाईयों का अंबार, जनता ने जताया आभार

दिनांक 14/05/2026 को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गयाग हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गठित पुलिस टीम ने अपह्रत बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल/ लोकेशन जुटाने के साथ ही मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 15/05/2026 को एक संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को पकड़ उस से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया।

बालक की बरामदगी हेतू प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बालक को छोडकर मौके से भाग गया। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस हरिद्वार लाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़ा गया आरोपित-
गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0

बरामदगी-
वारदात मे प्रयुक्त मो0सा0

पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
2. व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी
3. उ0नि0 जय सिंह राणा
4.हे0का0 रामवीर
5. हे0का0 विकास
6.कानि0 सुरेन्द्र सिंह
7. कानि0 बसन्त कुमार
8.एस0ओ0जी0 टीम रुडकी

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *