संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकद्मे वापस लेने की मांग

हरिद्वार, 21 मई। संयुक्त संघर्षील ट्रेड यूनियन मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिडकुल मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकद्मे वापस लिए जाने की मांग की है। प्रैस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि सिडकुल में श्रम कानून का उलंघन किया जा रहा है। कारखानो में मजदूरों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। फैक्ट्री प्रबंधन मजूदरों को पर्याप्त वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम भुगतान की मांग न्याय पूर्ण है। 12-12 घंटे काम करने के बाद भी श्रमिकों को पर्याप्त वेतन न मिलना श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। महंगाई के इस दौर में कम वेतन में श्रमिक घर नहीं चला पा रहे हैं। जिससे श्रमिक मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की मांग करने वालों पर प्रबंधक मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। न्याय पूर्ण मांग भी श्रमिक नहीं कर पा रहे हैं। श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकद्मों को तत्काल वापस लिया जाए। देवभूमि श्रमिक संगठन के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि श्रमिकों की लड़ाई जारी रहेगी। दबाव के आगे श्रमिक झुकने वाले नहीं है। शासन प्रशासन मलिक प्रबंधन के गठजोड़ के चलते श्रमिकों पर दबाव डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को हितों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज ने कहा कि श्रमिक आंदोलन क्यों कर रहे हैं। फैक्ट्री प्रबंधन एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। श्रमिक कम वेतन में ज्यादा काम कर रहे हैं। न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है। ओवर टाइम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की लड़ाई राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ी जाएगी। मांग करने वाले श्रमिकों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष कंधे से कंधा मिलाकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। इस दौरान दिनेश कुमार, अनिल कुमार, हरि सिंह, नसीर अहमद, प्रदीप आदि विभिन्न श्रमिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *