Oplus_16908288

Volvo bus caught fire, वाल्वो बस में लगी आग, यात्रियों के समान सहित बस जल कर खाक, सभी 32 यात्री सुरक्षित।

Volvo bus caught fire, bus burnt to ashes along with passengers’ belongings, all 32 passengers safe.

दो विदेशी महिला यात्री भी थीं बस में सवार, सभी यात्री पुलिस सहायता से अपने गंतव्य को रवाना।

Volvo bus caught fire, देहरादून से वाया ऋषिकेश हो कर दिल्ली से जयपुर जाते हुए एक वाल्वो बस में 3 जून 26 की सुबह तड़के चार बजे अचानक भीषण आग लग गई।

बस में दो विदेशी महिला यात्री भी सवार थीं 32 यात्रियों से भरी ये बस संख्या MP44 ZC 6994 महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाते हुए हरिद्वार दिल्ली हाई-वे पर क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से 200 मीटर पहले सडक पर आग का गोला बन गई ।
गनीमत ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया लेकिन सभी यात्रियों के लगेज बस के साथ ही स्वाह हो गये।

स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया तथा रुड़की से तत्काल फायर टेंडर मौके पर बुलाकर पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा आग बुझाई गयी।

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी यात्रियों को अन्य वाहनों के द्वारा उनके गंतव्य को भेज दिया गया है ।

पूरी तरीके से जल गई बस के ड्राइवर अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू लाल सिंह निवासी कंचनपुर धौलपुर राजस्थान के अनुसार द्वारा प्रथम दृष्टिया आग इंजन की तरफ से लगाना बताया गया l

बस में सवार दो विदेशी महिला यात्री किस देश की हैं ये जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई, बहरहाल पुलिस की सहायता से संतुष्ट दोनों विदेशी महिला यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो चुकी है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *