आईजी राजीव स्वरुप की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित, जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
आगामी कांवड़/कुंभ मेला, प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान यातायात संचालन एवं व्यवस्थापन के संबंध में की गई परिचर्चा
उपस्थित पदाधिकारियों से यातायात एवं व्यवस्थापन के संबंध में बनायी जा रही कार्ययोजना को लेकर मांगे सुझाव
आज दिनांक 05-06-2026 को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरुप महोदय की अध्यक्षता में सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद में अवस्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान श्री राजीव स्वरुप उपस्थित पदाधिकारियों से प्रचलित चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा/कुंभ मेला के दौरान यातायात संचालन एवं व्यवस्थापन के संबंध में परिचर्चा कर बनायी जा रही कार्ययोजना को लेकर सुझाव मांगे तथा आश्वासन दिया गया कि सभी पक्ष के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
