*08 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 02 नमूने जांच हेतु संग्रहित*
*100 स्ट्रीट वेंडरों को FoSTaCप्रशिक्षण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं कार्यवाही जारी*
*हरिद्वार। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा-2026 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उनके नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रेलवे स्टेशन, शिव मूर्ति एवं अपर रोड क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान कुल 08 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला जांच हेतु 02 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए।

इसके अतिरिक्त नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से लगभग 100 स्ट्रीट वेंडरों को फॉस्टेक (FoSTaC) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वेंडरों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण की साफ-सफाई, अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण, स्वच्छ जल के उपयोग तथा खाद्य पदार्थों को ढककर रखने एवं अखबारी कागज के प्रयोग से परहेज करने के संबंध में जागरूक किया गया।
सभी स्ट्रीट वेंडरों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, मानकों का अनुपालन न करने एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना करने पर न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के समक्ष धारा-55 के अंतर्गत 06 वाद दायर किए गए हैं।