रूद्रपुर ।उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 14 जून रविवार को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा की तैयारियो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी नितिन सिंह ने जिला सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नही होती है इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्वाध, निर्विघ्न परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। इस हेतु परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें व चैतन्य होकर पैनी नजर रखते हुए परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों का सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्वेक्षक एक दिन पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें तथा परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाईल, घड़ी व कोई भी इलैक्ट्रानिक गैजेट पूर्ण तरह प्रतिबन्धित होगा। उन्होने आयोग के प्रतिनिधियो को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त क्षमता वाला जैमर अनिवार्य रूप से लगावाये जाये। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में परीक्षार्थियों की चैकिगं व वायोमैट्रिक परीक्षा केन्द्र के गेट पर ही अनिवार्य रूप से की जाये। उन्होने कहा कि आयोग द्वारा सभी निर्देश भेज दिये गये है उनको अनिवार्य रूप से पढ़ लिया जाये तथा निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए परीक्षा करायी जाये ताकि परीक्षा शान्तिपूर्ण, निविघ्न सम्पन्न हो सकें। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा से एक दिन पूर्व चैकिंग कर ली जाये तथा जैमर सहित सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित कर ली जाये साथ ही परीक्षा केन्द्र में सुरक्षा कर्मियों की भी तैनात किया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की डयूटी बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है, निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश होना चाहिए, परीक्षा केंद्र में आवश्यक दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन करते हुए सीसी टीवी कैमरे की जद में प्रश्नपत्र रखे व खोले जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि परीक्षा का आयोजन जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही करवाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी जाये। 
उन्होंने कहा कि किसी को भी परीक्षा केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन तथा ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों मंे आयोग द्वारा लगाये गये जैमर को पहले ही अवश्य चैक कर लिया जाये कि काम कर रहा है या नही। उन्होने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्र में कोई भी व्यक्ति बिना परिचय पत्र के न रहे इसका विशेष ध्यान रखे। उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा अवधी में निर्वाध्य विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा कि गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्रों में पीने का पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। समस्त परीक्षा केन्द्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित की धारा 163 लागू रहेगी।
अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 55 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जिनमे कुल 18302 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिसमे रूद्रपुर/किच्छा में कुल 21 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 7424 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, गदरपुर में कुल 15 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 4308 परीक्षार्थी परीक्षा देगें, बाजपुर मेें 11 परीक्षा केन्द्र है जिसमे 3516 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे व काशीपुर में 08 परीक्षा केन्द्र है जिनमें कुल 3054 परीक्षार्थी परीक्षा देगें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा सहित आयोग के प्रतिनिधि, सैक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित थे।