प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर किया जा रहा झूठा प्रचार-आलोक शर्मा
हरिद्वार, 15 जून। हरिद्वार के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में लोकतंत्र की नींव हिल गयी है। देश पर कर्ज पांच गुना बढ़ गया है। 1 लाख से अधिक प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में बनाए गए पचास से अधिक सरकारी संस्थान उद्योगपति मित्रों को बेच दिए गए। अर्थव्यवस्था छठे नंबर पर पहंुच गयी है। पेट्रोल, डीजल सैकड़ा कर गए हैं। डॉलर पर भी सौ से पार जाने वाला है। आलोक शर्मा ने कहा कि 12 साल में देश की जनता को मोदी सरकार से निराशा ही हाथ लगी है। देश हिंदू मुस्लिम करने से नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था, सामाजिक समरसता व बेहतर शिक्षा व विदेश नीति से चलता है। लेकिन मोदी सरकार में विदेश नीति, अर्थनीति और सामाजिक नीति चौपट हो गयी है। सबकुछ अमेरिका के कहने पर तय किया जा रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे लोग देश का करोड़ों रूपए लेकर विदेश भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि उत्तराखंड से कितना पलायन रोका गया। आलोक शर्मा ने कहा कि जिन खाद्यान्न भंडार को मनमोहन सरकार ने भरा था उसे मोदी सरकार ने खाली करने का काम किया। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज विदेशी निवेशक भाग रहे हैं। सरकार एपस्टिन फाइल में दबी हुई है जो ट्रंप कहते हैं। सरकार उसका पालन करती है। पत्रकारवार्ता में मनोज सैनी, रवीश भटीजा, सोम त्यागी, राजबीर सिंह चौहान, समर्थ अग्रवाल, मनोज जाटव, समर्थ ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *