विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक आयोजित

जनपद में एसआईआर के लिए गणना प्रपत्र का 42.42 प्रतिशत डिजीटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा पूर्ण कर लिया गया है

हरिद्वार    जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। जिसकी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया गया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक किया गया है, जबकि 08 जून से बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है जो 07 जुलाई तक चलेगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरांत 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद की
11 विधानसभाओं क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र संकलित करते हुए 42.42 प्रतिशत डिजिलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में नियुक्त किए गए बीएलए-2 द्वार सभी बीएलओ का पूर्ण सहयोग करने के अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद में शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में संचालित हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में विधायक भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, कांग्रेस बालेश्वर सिंह अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, चंद्रपाल सिंह कांग्रेस ,राजीव गर्ग सीपीएम,मदनपाल जिला अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धनपाल सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *