रूद्रपुर – मा0 सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की योजना कार्याे को गम्भीरता से लेते हुए कार्याे को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके। उन्होने इएसआईसी चिकित्सालय के डाॅक्टरोें द्वारा मरीजों के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि चिकित्सालय में मरीजो को अच्छी तरह देखे यदि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक व उपकरण नही है तो उनको रेफर कर दे ताकि समय से अन्य जगह अपना ईलाज करा सकें। उन्होने कहा कि मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत रूद्रपुर व काशीपुर डिविजन द्वारा समिति की बैठक न कराये जाने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को स्पष्टीकरण लेने व केन्द्र सरकार योजनाओं की जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत काशीपुर व रूद्रपुर द्वारा किये जा रहे कार्यो की पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

      मा0 सांसद श्री भट्ट ने जल जीवन मिशन कार्यो की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, जलसंस्थान को निर्देश दिये कि जहां भी पाईप लाइनो में लिकेज की शिकायत आती है उसे तत्काल ठीक कराने ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सकें। उन्होेने जनप्रतिनिधियों से कहा कि यदि कही भी पेयजल लाईन लिकेज है तो उसकी सूची बनाकर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराये ताकि सम्बन्धित विभाग द्वारा तत्काल ठीक करा सकें। उन्होने कहा कि पेयजल योजना के तहत जो कार्य चल रहे है उन कार्यो में तेजी लाते हुए समय से पूर्ण करें। उन्होने कहा कि जिन ठेकेदारो द्वारा पेयजल योजना कार्यो में कोताही बरती जा रही उनके खिलाफ कार्यवाही करने व भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश भी दिये। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने बताया कि पेयजल से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या हेतु टोल फ्री नम्बर 18001804100 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

       मा0 सांसद ने नैनीताल हाईवे डीडी चैक से परशुराम चैक के बीच पुटओवर ब्रीज बनाने व हल्द्वानी रोड पर टांडा रेंज में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होने बाजपुर में लेवड़ा नदी बनाये जा रही पुल को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विश्वविद्यालय भवन निर्माण  किच्छा में 38 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। समीक्षा दौरान उन्हांेने निराश्रित गोवंशीय पशुओं के आश्रय हेतु गौशालाओं की समीक्षा की जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि खटीमा में गौशाला निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है, रूद्रपुर में नगर निगम द्वारा गौशाला का निर्माण किया जा रहा व अन्य गौशाला निर्माण हेतु डीपीआर शासन को प्रेषित की गयी है।

        मा0 सांसद ने संजय वन में सौन्दर्यकरण, मनरेगा, एनआरएलएम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रा.कृषि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, रूद्रपुर सर्किट हाउस, मेडिकल कालेज, किच्छा एम्स, जिला चिकित्सालय, किच्छा बस अड्डा, अमृत योजना, अमृत सरोवर, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, रा. क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, पीएम पोषण योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, सांसद निधि, पीएमजीएसवाई, पीएम उज्जवला योजना-3.0, किसान सम्मान निधि, जनमन योजना, आकांक्षी जनपद व ब्लांक, पंतनगर एयरपोर्ट आदि की भी समीक्षा की। उन्होने कहा सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है इसलिए हम सभी मिलकर जनपद, प्रदेश व देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

         जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सभी अधिकारियों को बैठक में मा. सांसद जी द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

          बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, आदेश सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व दर्जामंत्री मुकेश कुमार, ब्लाॅक प्रमुख रीना गौतम, चेयरमैन नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, समिति के सदस्य व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, एसपी सिटी डाॅ0 उत्तम सिंह नेगी, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, सीएमओ डॉ0 केके अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी डाॅ0 प्रवीण वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई पीके दीक्षित, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *