बाजपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण के तहत सेवा सप्ताह शिविर आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बाजपुर- पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत बुद्धवार को श्री रामभवन धर्मशाला, बाजपुर में सेवा सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पिछले पांच वर्षों की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि यह सेवा सप्ताह शिविर राज्य सरकार की उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जिसके केंद्र में जनता तक योजनाओं की सीधी पहुंच, समस्याओं का त्वरित समाधान और सुशासन की भावना है। सरकार का प्रयास है कि विकास और जनसेवा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी देने व योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल सके उसी उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस सेवा सप्ताह शिविर में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम/जल संस्थान, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास विभाग तथा भूमि संरक्षण विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे।

शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया

शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया। शिविर में 1150 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया व कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रमाण पत्र व योजनाओं के 62 भरवाए गए तथा विभिन्न विभागों के योजनाओं से 951 लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसार पर अनेक जनप्रतिनिधि, व उपजिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *