जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी*
*हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि जनपद में ड्राफ्ट रोल का 14 जुलाई को प्रकाशन किया गया है,जिसकी प्रति सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि जनपद में 160 एईआरओ तैनात किए गए है तथा दर्ज आपत्तियों की सुनवाई एईआरओ स्तर पर की जा रही है।
उन्होंने बताया जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है एवं कोई मतदाता संबंधित क्षेत्र में निवास नहीं करता तथा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो उसके संशोधन अथवा विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया।
बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी,चंद्रपाल सिंह, सीपीआई (एम) राजीव गर्ग,कैलाश चंद,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।